Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
शनिवार का वैदिक राशिफल: कौन सी राशि को मिलेगी सफलता, कौन रहे सावधान?
7 दिसंबर 2024 का राशिफल: जानें शनिवार को किस राशि के लिए रहेगा शुभ और कौन सी राशि को बरतनी होगी सावधानी. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आज का दिन कुछ के लिए सफलता तो कुछ के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है.
क्यों जारी है पटना में छात्रों का आंदोलन, आखिर BPSC ने अचानक क्या बदला है
छात्रों ने शुक्रवार को बीपीएससी ऑफिस का घेराव करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. बड़ी संख्या में छात्र घायल भी हुए हैं. छात्रों की मांग है कि 16 दिसंबर को होने वाली परीक्षा में एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराया जाए और नॉर्मलाइजेशन के नाम पर होने वाली धांधली बंद की जाए.
पीछे हटने को तैयार नहीं किसान
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे धरने से नहीं उठेंगे. किसान इस संघर्ष में पूरी तरह से एकजुट हैं और कह रहे हैं कि किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे.
एकता का दृष्टिकोण: राष्ट्रीय विकास के लिए एक आध्यात्मिक खाका
आध्यात्मिक नेता डॉ. विनोद स्वर्ण गुरु ने कहा कि भारत की वैश्विक आकांक्षाओं की नींव उसकी विविधता और एकता में छिपी है. सामाजिक समरसता और समावेशिता के बिना नवाचार और विकास असंभव है.
Khan Sir को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है वजह
Khan Sir Arrested in Patna : खान सर 70वीं BPSC PT परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन के फैसले का विरोध कर रहे थे. अब गिरफ्तारी के बाद खान सर के समर्थक सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में अभियान चला रहे हैं.
सब पर ‘बीस’ फडणवीस | Maharashtra Politics | Devendra Fadnavis
Video: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बीते 5 दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. वह तीसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं.
‘MSP पर खरीदे जाएंगे सभी कृषि उत्पाद’, कृषि मंत्री शिवराज चौहान बोले- यह मोदी सरकार की गारंटी, इसे हम पूरा करेंगे
संसद में कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने कभी MSP पर किसानों का उत्पाद नहीं खरीदा. मगर हम सभी कृषि उत्पादों को MSP पर खरीदेंगे. अगर किसान को किसी फसल में नुकसान होगा, तो हम मुआवजा भी देंगे.
PM Modi के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में शिक्षा का योगदान अहम: सीएम पुष्कर धामी
उत्तराखंड के लोहाघाट में एक स्कूल के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया और राज्य की तरक्की में सभी को मिलकर योगदान देने की अपील भी की.
Anna Chakra : भारतीय खाद्य मंत्रालय ने लॉन्च किया ‘अन्न चक्र’, PDS सप्लाई चेन मजबूत होगी, ₹250 करोड़ भी बचेंगे
भारत सरकार के खाद्य मंत्रालय ने वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (World Food Programme) और IIT दिल्ली के सहयोग से ‘अन्न चक्र’ विकसित किया है, इससे देश को हर साल 250 करोड़ रुपये की बचत होगी, साथ ही खाद्यान्नों की आपूर्ति में समय भी कम लगेगा.
भारत के स्वर्ण भंडार में अब 882 टन Gold, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट- सिर्फ अक्टूबर में 27 टन सोना खरीदा
WGC की रिपोर्ट में कहा गया कि उभरते बाजारों के केंद्रीय बैंक अपनी स्वर्ण भंडारण नीतियों को मजबूत कर रहे हैं. भारत ने अक्टूबर 2024 में सोने की खरीदारी में प्रमुख भूमिका निभाई है, जिससे यह क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है.







