Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


संसद में श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर अब तक 30.4 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों ने पंजीकरण कराया है. पंजीकरण में ग्रामीण श्रमिकों का वर्चस्व देखने को मिल रहा है.

राजद नेता तेजस्वी यादव ने पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई को निंदनीय बताया है. उन्होंने कहा कि यह सरकार के अहंकार और अफसरशाही के तानाशाही का प्रतीक है.

स्वतंत्र EM टिप्पणीकार ज्योफ डेनिस ने कहा कि कुछ हद तक भारत और चीन 2024 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बने रहेंगे और कोई कारण नहीं दिखता कि दक्षिण कोरिया की घटना के कारण इसमें बदलाव हो.

केंद्र सरकार ने बताया कि पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के डेटा की बड़े पैमाने पर जांच की गई, जिसमें गैर-किसानों और अयोग्य किसानों से कुल 335 करोड़ रुपये की राशि वापस वसूल कर ली गई है.

भारत में किफायती आवास सेगमेंट की मौजूदा कमी और आगामी मांग 2030 तक 30.7 मिलियन यूनिट होने का अनुमान है. शहरीकरण और रोजगार के अवसरों जैसे कारकों के कारण, देश के शहरी केंद्रों में 22.2 मिलियन यूनिट आवास की आवश्यकता होगी.

बाजार शोधकर्ता IDC India द्वारा दिए गए विशेष डेटा से पता चला है कि Apple ने न केवल भारत में लगातार दूसरे साल स्मार्टफोन की बिक्री में Samsung को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि अपने दक्षिण कोरियाई प्रतिद्वंद्वी के साथ अंतर भी बढ़ा लिया है.

कोविड के बाद अस्पताल और डायग्नोस्टिक्स क्षेत्र सुर्खियों में आ गया है, जिसने निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित किया है और मणिपाल तथा मैक्स जैसी प्रमुख हॉस्पिटल चेन में निवेश और अधिग्रहण हुआ है.

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में नोटों की गड्डी मिलने की बात कही, तो विपक्षी दलों ने हंगामा शुरू कर दिया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सभापति द्वारा अभिषेक मनु सिंघवी का नाम लेने पर आपत्ति दर्ज कराई गई.

ESIC हिमाचल प्रदेश के साथ नया समझौता ज्ञापन होमी भाभा कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर विशेष रूप से कैंसर मरीजों के लिए स्वास्थ्य देखभाल तक उनकी पहुंच को बेहतर बनाने के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है.

उनके इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम निवास गोयल का चुनावी राजनीति छोड़ने का फैसला हम सभी के लिए एक भावनात्मक क्षण है.