Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है. पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में आतंकियों के गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की गई. यहां से एके राइफल, 5 चाइनीज ग्रेनेड, 7 मैगजीन और अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है.

Salman Khan: सोशल मीडिया पर सलमान खान की रिंग के साथ की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

दिसंबर में भारत के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभालने की तैयारियों के बीच संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कंबोज ने महासचिव एंतोनियो गुतारेस के अलावा महासभा के अध्यक्ष कसाबा कोरोसी से मुलाकात कर शक्तिशाली विश्व निकाय की अध्यक्षता के दौरान की प्राथमिकताओं पर चर्चा की. भारत एक दिसंबर से यूएनएससी …

दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को एयरपोर्ट के रनवे के दोनों और 2 किलोमीटर तक 5G सेवा नहीं देने के निर्देश दिए हैं. साथ ही रनवे के 910 मीटर तक कंपनियां सेवाएं नहीं दे सकेंगी. इसका मतलब अगर आप एयरक्राफ्ट में बैठे हैं तो आपको 5 जी सेवा नहीं मिलेगी.

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में 14 जगहों पर रेड की गई है. JKSSB भर्ती घोटाले में सीबीआई की छापेमारी चल रही है. एकाउंट असिस्टेंट (फाइनेंस डिपार्टमेंट) की भर्ती में घोटाला हुआ था. जम्मू, सांभा सेक्टर के अलग अलग लोकेशन पर सीबीआई की टीम मौजूद है. JKSSB के तत्कालीन अधिकारियों के यहां भी छापेमारी …

केरल कैबिनेट ने विधानसभा सत्र में एक विधेयक पेश करने का फैसला किया है जहां राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति शिक्षा के क्षेत्र के विशेषज्ञ होंगे. इससे राज्यपाल कुलाधिपति के पद से हट जाएंगे. विधानसभा सत्र 5 दिसंबर से शुरू होगा.

सुप्रीम कोर्ट से बिहार के नीतीश सरकार को मिला बड़ा झटका लगा है. अतिपिछड़ा के लिए बने डेडिकेटड कमीशन पर रोक लगा दी गई है. बिहार में नगर निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट में आरक्षण की नियमों को देखते हुए रोक लगा दी थी फिर हाईकोर्ट के आदेश से ही नीतीश सरकार ने 18 अक्टूबर को …

बिल्किस बानो ने सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दायर की है, जिसमें सजा में छूट के सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को चुनौती दी गई है. गुजरात सरकार द्वारा 11 दोषियों को रिहा करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका भी सुप्रीम कोर्ट में बिल्किस बानो की ओर से दायर की गई है.

TRS नेताओं को CBI ने समन जारी किया है. उसने सांसद वदी राजू और गंगुला कमलाकर को समन भेजा है. उनसे दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है. दिल्ली में तमिलनाडु भवन में फर्जी IAS पकड़े जाने के मामले में पूछताछ होगी.

Jiang Zemin: जियांग जेमिन वही राष्ट्रपति हैं जिन्होंने तियानमेन स्क्वायर में लोकतंत्र समर्थक विरोधों को कुचलने के बाद अपने देश को अलगाव से बाहर निकाला और आर्थिक सुधारों का समर्थन किया.ये करीब एक दशक तक चीन के राष्ट्रपति रहे.