Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


वाराणसी में ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले में सुनवाई हुई है. सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पाण्डेय की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि मुकदमा सुनने योग्य है. अगली सुनवाई 2 दिसंबर सुनिश्चित हुई है. मुकदमे में अगली तारीख …

श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब की कोर्ट में पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी. IO ने कोर्ट को बताया कि आफताब को कोर्ट में पेश करने में खतरा हो सकता है, जिसके बाद अदालत ने इजाजत दी. 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होगा.

गुजरात विधानसभा चुनाव पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने अहमदाबाद में कहा, ‘कांग्रेस गुजरात में BJP, आम आदमी पार्टी और AIMIM के गठबंधन के खिलाफ लड़ रही है.’

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने ED की फर्जी टीम बनाकर एक कंपनी के मालिक से पैसे ठगने वाले एक गिरोह को पकड़ा है. रवींद्र सिंह यादव, विशेष सीपी क्राइम ने बताया, “गिरोह के 9 लोगों को पकड़ा है. ये 2-3 महीने से योजना बना रहे थे. मामले में कुछ और लोगों की गिरफ़्तारी भी की …

राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ के निकट जाडन गांव के स्टेट बैंक में दिनदहाड़े लूट हुई है. अज्ञात लुटेरों ने स्टेट बैंक में बंदूक की नोक पर वारदात को अंजाम दिया है. वे किसी को भनक लगे उससे पहले ही मौके से फरार हो गए. पुलिस चौकी के महज 300 फीट की दूरी पर …

कांग्रेस ने आगामी गुजरात चुनाव के लिए हलोल निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में राजेंद्र पटेल के स्थान पर अनीशभाई बारिया को मैदान में उतारा है.

Big Boss 16 : बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) अपनी शुरुआत से ही लव एंगल से भरा हुआ दिखाई  दे रहा है. जिन लोगों का कोई लव एंगल नहीं बना हुआ है वह दूसरे पर लगातार कमेंट करते हुए देखे जा रहे हैं. शिव ठाकरे (Shiv Thackeray) को भी यही करते हुए देखा जा …

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी महाराष्ट्र के पड़ाव पर है. इस यात्रा के दौरान राहुल काफी जनसभाएं भी कर रहे हैं. कांग्रेस की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है. यात्रा के समय राहुल गांधी से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए …

गुजरात के गांधीनगर में बीजेपी नेता अल्पेश ठाकुर ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद रहे.

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत अचानक खराब हो गई है. सिलीगुड़ी के दागापुर में कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई. केंद्रीय मंत्री की सेहत में यह गिरावट शुगर लेवल कम होने की वजह से हुई है.