Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Dimple Yadav




भारत एक्सप्रेस


नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस (एनसी) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन ने संसदीय चुनाव में बढ़त हासिल कर ली है. अभी तक जिन 65 सीटों के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं, उनमें से 40 पर सत्तारूढ़ गठबंधन ने जीत दर्ज की है. संघीय संसद के कुल 275 सदस्यों में से 165 का …

जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले से बड़ी खबर सामने आई है. बुफलियाज प्रखंड के चांदीमढ़ गांव में एक घर में सिलेंडर फट गया. इस हादसे से 35 वर्षीय महिला और 3 साल के बच्चे की मृत्यु की खबर है. एक अन्य बच्चा घायल है.

जम्मू कश्मीर के कई शहरों में राज्य जांच एजेंसी (SIA) की छापेमारी जारी है. बताया जा रहा है कि सेंट्रल, साउथ और नॉर्थ कश्मीर में सुबह से ही छापेमारी चल रही है. सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक श्रीनगर, बांदीपोरा, अनंतनाग, शोपियां और अन्य जिलों स्थानीय पुलिस और CRPF मिलकर कार्रवाई कर रही है.

मध्य प्रदेश के दामोह में लोगों का जबरन धर्मांतरण कराने और नाबालिग लड़कियों का शोषण करने के आरोप में एक ईसाई संगठन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायतकर्ता ने कहा है कि 6-7 साल पहले हुआ था. अब ये हमें चर्च आने को मजबूर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं उनके पास …

ऐसी खबरें मिली हैं कि दिग्गज अभिनेता कमल हासन खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती हुए हैं. वह चेन्नई के एक अस्पताल में एडमिट बताए जा रहे हैं. हालांकि जानकारों का कहना है कि वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आए हैं.

गाजियाबाद के एक अस्पताल में एडमिट उज्बेकिस्तान के मरीज के अटेंडेंट से 1100 डॉलर की ठगी का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पुलिस की वर्दी पहने नीली गाड़ी में आए 4 बदमाशों ने अस्पताल के गेट पर घटना को अंजाम दिया.

राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में कल बुधवार को एक मंदिर हटाने का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों द्वारा किए गए पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट ने सतपुर गांव में एक तालाब पर अतिक्रमण कर बनाए गए मंदिर को हटाने का आदेश दिया था. उन्होंने …

जम्मू और कश्मीर में सांबा में पुलिस को सीलबंद पैकेट मिला है. विश्वसनीय सूचना के आधार पर विजयपुर थाने की पुलिस टीम ने आज सांबा के छन्नी मन्हासन के पास खेत में एक संदिग्ध सीलबंद पैकेट बरामद किया. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर स्थिति सामान्य है. पैकेट की जांच की जा रही है.

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज गुरुवार को मध्य प्रदेश के बोरगांव से शुरू हुई. यात्रा का यह 78वां दिन है. यह अगले 10 दिनों में राज्य के 7 जिलों से होकर गुजरेगी. आज राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और राबर्ट वाड्रा भी साथ रहे.

पंजाब के लुधियाना में STF ने कल बुधवार को पुलिस उपनिरीक्षक सहित 3 लोगों को हेरोइन के साथ गिरफ़्तार किया है. AIG (STF) स्नेहदीप शर्मा ने बताया, “लुधियाना रेंज STF ने FIR दर्ज की जिसमें उन्होंने उपनिरीक्षक हरजिंदर कुमार को गिरफ़्तार किया है जिससे 16 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी. उन्होंने बताया कि इनके दो …