Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक नशे में धुत होकर भगवान राम और हनुमान की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। यहां तक कि वे मूर्तियों पर थप्पड़ तक मारते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है...

एक तरफ इंद्रदेव उत्तर भारत के साथ- साथ एमपी के कई जिलों में अपनी कृपा बरसा रहे है. बता दें कि एमपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. कुछ इलाके तो ऐसे हैं, जो भारी बारिश के चलते जलमग्न हो चुके है. कई गांव, खेत, सड़के पानी में डुब गई है. एमपी की सबसे लोकप्रिय नदीं अपने उफान पर है. लेकिन दूसरी तरफ इंद्रदेव की कृपा महाकाल की नगरी में नहीं पहुंच पा रही है. जिसके चलते उज्जैनवासी काफी परेशान है...

बिहार कैडर के तेज़तर्रार आई.पी.एस. अधिकारी और 'लेट्स इंस्पायर' के संस्थापक विकास वैभव बिहटा के माउंट लिटेरा स्कूल में आयोजित रोबोटिक लैब उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजनीति में अच्छे और ईमानदार लोगों की जरूरत है। बिहार की असली समस्या शिक्षा की कमी और जातिवाद है। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्म से जुड़ना होगा। बिहार की अस्मिता तभी लौटेगी जब लोग जातियों से ऊपर उठकर सोचेंगे। देखिए बिहटा संवाददाता धर्मेंद्र आनंद की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट IPS विकास वैभव के विचारों के साथ...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर धर्मांतरण के संदेह में दो ननों और एक युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। इस दौरान स्टेशन परिसर में जमकर नारेबाज़ी हुई और मामला देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया, लेकिन अब तक इस मामले में कोई स्पष्ट एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। घटना ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है...

धक्का मुक्की से पहले अपने विधायकों का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष ने सदन के तीसरे दिन आर पार की लड़ाई की बात की थी।महागठबंधन के विधायकों की भीड़ में कांग्रेस विधायकों के नेतृत्व कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष से बात की भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार ने, चलिए आपको सुनवाते है उन्होंने क्या कुछ कहा...

JDU के वरिष्ठ विधायक डॉ. संजीव कुमार ने SIR सिस्टम को लेकर बड़ा बयान दिया है। वे पहले NDA के ऐसे विधायक हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि SIR प्रणाली की वजह से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, उन्होंने विधानसभा में राजद विधायक भाई वीरेंद्र द्वारा इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को अनुचित बताया। बावजूद इसके, डॉ. संजीव ने महागठबंधन द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों को तथ्यात्मक और जनता से जुड़ा हुआ माना। इस पूरे मुद्दे पर उन्होंने भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत की, चलिए आपको सुनवाते है कि उन्होंने क्या कुछ कहा ?

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि महागठबंधन के विधायक वोटर पुनरीक्षण पर अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। प्रदर्शन के बीच से गुजर रहे तार किशोर प्रसाद से भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार ने खास बातचीत की, उन्होंने क्या कुछ कहा चलिए आप सुनवाते है...

बिहार विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे महागठबंधन के नेताओं के साथ मार्शल ने बल प्रयोग किया. जिसके बाद तमाम विधायक आक्रोशित हो उठे. कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने इस पर नाराजगी जताई. जिसके चलते मार्शल और विधायकों के बीच धक्का मुक्की का जायजा लिया भारत एक्सप्रैस संवाददाता आशुतोष कुमार ने और साथ ही कांग्रेस …

Chhattisgarh में विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी है. जिसके बाद इस मामले पर राजय में राजनीतिक गरमा गई है. कांग्रेस ने इस फैसलो को किसान और मध्यम वर्ग के खिलाफ बताते हुए राज्य सरकार के विरोध में आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है..भारत एक्सप्रेस के साथ देखिये देश-विदेश की सभी बड़ी खबरें

मुरैना में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की महत्वपूर्ण योजना "राहवीर" को लेकर छौंदा टोल प्लाजा (एनएच-3, एबी रोड) पर बुधवार को विशेष प्रचार अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग की टीम ने राहगीरों, ऑटो-टेम्पो चालकों और मालवाहक वाहनों को इस योजना की जानकारी दी...