Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के रामपुर गांव में वीर बंबो बाबा मेले के दौरान 60-70 साल के बुजुर्ग को 40 फीट ऊंचे मचान पर घुमाया गया. इस खतरनाक करतब का वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे आस्था और अंधविश्वास की बहस से जोड़कर देख रहे हैं..

ईरान-इजरायल तनाव के बीच तकनीकी खराबी के कारण ईरानी जहाज IRIS Lavan को भारत ने कोच्चि बंदरगाह पर आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी. उसी दिन हिंद महासागर में अमेरिकी हमले में ईरान का युद्धपोत IRIS Dena डूब गया, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया...

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में उड़ान के कुछ मिनट बाद धुआं भरने से लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. मौर्य और उनके साथ मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं, बाद में वे दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना हुए..

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन गुब्बारा गिरने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें 26 वर्षीय तरुण की मौत हो गई. पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है, जबकि इलाके में तनाव बना हुआ है...

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल-ईरान तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर वैश्विक संकट गहराया, जहां से भारत समेत वर्ल्ड का 20 प्रतिशत से ज्यादा कच्चा तेल गुजरता है. लेकिन भारत के पास 74 दिन का तेल भंडार और वैकल्पिक सप्लाई होने से तुरंत कोई बड़ा संकट नहीं दिख रहा...

संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की. राजेश्वरी सुवे एम दूसरे, अकांश ढुल तीसरे, राघव झुनझुनवाला चौथे और ईशान भटनागर पांचवें स्थान पर रहे...

लखनऊ के KGMU कैंपस में नेत्र विभाग के पीछे स्थित मजार के आसपास अज्ञात लोगों ने फिर से अवैध बैरिकेडिंग कर दी. प्रशासन ने इसे कोर्ट आदेश के खिलाफ बताते हुए चौक थाना पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है..

मध्य प्रदेश के खरगोन में आवारा कुत्तों के झुंड ने घर के बाहर टहल रही बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया. घटना का CCTV वीडियो वायरल है, जबकि स्थानीय लोग प्रशासन की लापरवाही पर गुस्सा जता रहे हैं...

दिल्ली विधानसभा ने अरविंद केजरीवाल की विशेषाधिकार समिति की सुनवाई को लाइव स्ट्रीम करने की मांग खारिज कर दी. ‘फांसी घर’ विवाद में आज केजरीवाल को समिति के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखना होगा...

अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने कई मिडिल ईस्ट देशों पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किए, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया. अजरबैजान और तुर्की पर हमले की खबरों के बाद सवाल उठ रहे हैं कि बिना अमेरिकी बेस वाले देशों को क्यों निशाना बनाया गया...