Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Satwik Sharma




भारत एक्सप्रेस


पटना: बिहार विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा,”नशाबंदी को लागू करने के तरीके को और बेहतर करने की ज़रूरत है. इसे सख्ती से लागू करने के साथ-साथ दंड देने के तरीके को भी बदलने की ज़रूरत है.”

दिल्ली के द्वारका जिले के इलाके में एक लड़के ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया. घटना सुबह करीब 9 बजे की है. बच्ची को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है. लड़की का इलाज चल रहा है. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, वह स्थिर है. डॉक्टर बेहतर बता पाएंगे: दिल्ली पुलिस

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला के प्रवेश करते हुए विपक्षी सांसदों का हंगामा

मुख्तार अंसारी को ED ने गिरफ्तार कर लिया है.

पहला टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ पहले दिन लंच तक भारत का स्कोर 85/3, पंत-पुजारा क्रीज पर

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में उठाया तवांग मुद्दा, सदन में विपक्ष का हंगामा

आज सुबह 4:30 बजे एक बस लुधियाना से रायबरेली जा रही थी और उसमें लगभग 45-50 लोग सवार थे, बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर DCM गाड़ी से टकराई और नीचे गिर गई। घायल 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है: रणविजय सिंह, SP ग्रामीण, फिरोज़ाबाद, यूपी

बाहुबली मुख्तार अंसारी को प्रयागराज कोर्ट में किया गया पेश

दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ‘ओरुनोदोई 2.0 योजना’ का उद्घाटन किया। “इस योजना का उद्देश्य राज्य में 17 लाख महिलाओं की मदद करना है। इस योजना के तहत, महिलाओं को हर महीने उनके बैंक खाते में 1,250 रुपये मिलेंगे।”

दिल्ली पुलिस: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को सुलझाने में शामिल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के 12 अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. स्पेशल CP एच.एस. धालीवाल, DCP स्पेशल सेल मनीषी चंद्रा, DCP राजीव रंजन के लिए Y श्रेणी की सुरक्षा को मंजूरी दी गई है.