Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Satwik Sharma




भारत एक्सप्रेस


राजस्थान: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर पहुंचीं, उन्होंने पूजा-अर्चना की. इससे पहले अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचीं थी और उन्होंने चादर चढ़ाई थी.

दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने फीस वृद्धि नियमों का पालन न करने पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रोहिणी सेक्टर-24 की मान्यता निलंबित कर दी है.

CBI ने रेलवे इंजीनियर अरुण मित्तल के घर से 1.38 करोड़ रुपये जब्त किए. लखनऊ में तैनात उत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर अरुण कुमार मित्तल के पास से 1.38 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है, जिन्हें एक ठेकेदार से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात की और किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के बाद RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में पूछा.

यूपी: सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा-देश की 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लिए 1 ट्रिलियन का लक्ष्य पूरा करेगा यूपी

वाराणसी- ज्ञानवापी में श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा मामले की हुई सुनवाई

ये अफसोस की बात है कि कश्मीरी पंडितों की जानकारी सरकारी दफ्तरों से लीक हो रही है। इसकी जिम्मेवार यहां की सरकार है, सरकार को जवाब देना चाहिए। सरकार कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा देने में नाकाम हो गई है: PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती, अनंतनाग, जम्मू-कश्मीर

NSAsकी भारत-मध्य एशिया बैठक आतंकवाद की चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक, समन्वित प्रतिक्रिया का आह्वान करती है

PM मोदी 11 दिसंबर को गोवा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIA), गाजियाबाद में राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (NIUM) और दिल्ली में राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान (NIH) का अनावरण करेंगे. इससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं कम दामों में मिल पाएगी: केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

कर्नाटक: कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन ने बेलगावी में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया।