Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Satwik Sharma




भारत एक्सप्रेस


हिमाचल प्रदेश के ताशीगंग स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र यानि बूथ पर 52 में से 51 मतदाताओं ने मतदान किया. यहां 98.08% मतदान दर्ज किया गया है. लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया है.

तेलंगाना: पीएम मोदी ने पेद्दापल्ली जिले में रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (RFCL) का यूरिया प्लांट देश को समर्पित किया. पीएम आज राज्य के दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने बोले, “यह शहर सूचना और प्रौद्योगिकी का किला, मैं यह देखता हूं कि आधुनिक शहर में अंधविश्वास को बढ़ावा दिया जा रहा है तो बहुत …

आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों की 15वीं लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने मतर से लालजी परमार, सिधपुर से महेंद्र प्रताप राजपूत और ऊधना से महेंद्र पाटिल का नाम आया है.

हिमाचल चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 55.65% वोटिंग हुई. लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने चुनाव कर्मचारीयो पर लगाया आरोप, कहा- कई पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं और चुनाव कर्मचारी बेहद धीमी गति से काम कर रहे हैं, जिसके चलते वोटरों को समस्या …

दोपहर एक बजे तक 37.19% वोटिंग हुई. इन सीटों पर वोटिंग बिलासपुर- 34.05%, चंबा- 28.35%, हमीरपुर- 35.86%, कांगड़ा- 35.50%, किन्नौर- 35%, कुल्लू- 43.33%, लाहौल स्पीति- 21.95%, मंडी- 41.17%, शिमला- 37.30%, सिरमौर- 41.89%, सोलन- 37.90%, ऊना- 39.93%

पंजाब: अमृतसर में चार किलो हेरोइन का मामला. बाप-बेटे को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 4.5 लाख की ड्रग, मनी और कार भी बरामद हुई है. मामला सुल्तानविंड पुलिस थाना का है. पुलिस को मिली कामयाबी, जब आरोपी अपनी कार में ड्रग्स की खेप लेकर किसी अन्य तस्कर को देने जा रहे …

हिमाचल चुनाव: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, हम सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे और जयराम की सरकार ने बीते 5 साल में अच्छा काम किया है. हमें विश्वास है कि जनता फिर से डबल इंजन की सरकार बनाएगी.

दिल्ली के सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की हिमाचल वासियों से अपील, वो वोट देने जरूर जाएं. केजरीवाल बोले अपने बच्चों और राज्य के बेहतर भविष्य के लिए वोट जरूर करें.  

ओडिशा: BJP ने पदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया है. BJP ने प्रदीप पुरोहित को टिकट दिया है.

हिमाचल: BJP अध्यक्ष नड्डा ने डाला वोट. BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले, इस बार रिवाज बदलेगा और बीजेपी दोबारा सत्ता में लौटेगी. जयराम ठाकुर वापस मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता को जयराम के साथ-साथ मोदी की नीतियों में विश्वास है. पीएम ने जो विकास कार्य किया है, उस पर जनता BJP …