Md Shadan Ayaz
भारत एक्सप्रेस
भारत में बागवानी फसलों का उत्पादन फसल वर्ष 2024-25 में लगभग 3.7 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान
केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा जारी दूसरे एडवांस अनुमानों के अनुसार, फलों और सब्जियों के अधिक उत्पादन के कारण भारत में फसल वर्ष 2024-25 (जुलाई-जून) में बागवानी फसलों का उत्पादन 3.66 प्रतिशत बढ़कर 367.72 मिलियन टन (एमटी) होने का अनुमान है.
वित्तीय वर्ष 2024-25 में भारत से बासमती चावल का निर्यात पिछले साल की तूलना में 1,923 करोड़ रुपये बढ़ा
कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ईरान और इजरायल के बीच तनाव की छाया के बावजूद, भारतीय बासमती चावल का निर्यात 2024-25 वित्तीय वर्ष (अप्रैल-मार्च) में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 1,923 करोड़ रुपये बढ़ गया.
मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की 19 सड़क, सुरंग परियोजनाओं को दी मंजूरी
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में आवागमन को आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 10,637 करोड़ रुपये की लागत से 19 मेगा सड़क और सुरंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इस संबंध में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घोषणा की.
50 Years of Emergency: हर बोलती आवाज के खिलाफ था ‘आपातकाल’, भारत के इतिहास का सबसे काला दिन
देश में समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में भ्रष्टाचार और महंगाई के खिलाफ आंदोलन तेज हो रहा था. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा की लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दिया था, जिससे उनकी कुर्सी खतरे में पड़ गई.
हिसार कोर्ट ने पाकिस्तान के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा की न्यायिक हिरासत दो हफ्ते बढ़ाई, 7 जुलाई को अगली सुनवाई
ज्योति के वकील कुमार मुकेश ने मीडिया को बताया, “अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया है और अगली सुनवाई की तारीख 7 जुलाई तय की गई है.”
Ind-Eng Test Series: चौथे दिन भारत की बढ़त 300 रन के पार, केएल राहुल ने संभाला मोर्चा, ऋषभ शतक बनाकर आउट
चौते दिन राहुल 133 रन पर नाबाद हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 118 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. करुण नायर एक छोर पर 11 रन बनाकर राहुल के साथ खड़े हैं.
नीट परीक्षा के मॉक टेस्ट में कम नंबर आने पर गु्स्साए पिता ने 17 साल की बेटी को पीट-पीट कर मार डाला
पिता ने गुस्से में 17 वर्षीय छात्रा को डंडे से बार-बार पीटा. पिटाई के कारण कक्षा 12 की छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. इस हमले में साधना भोंसले के सिर में चोटें आईं. उसे सांगली के उषाकल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.
अमेरिकी हमले के बाद ईरान का कड़ा रुख, परमाणु ऊर्जा एजेंसी से संबंध तोड़ने पर विचार
संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कलीबाफ ने कहा कि ईरान का कोई गैर-शांतिपूर्ण परमाणु गतिविधि का इरादा नहीं है, लेकिन पूरी दुनिया ने देखा है कि IAEA ने अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफलता दिखाई है और वह अब एक "राजनीतिक उपकरण" बन चुका है.
“तुम प्लेन उड़ाने के लायक नहीं हो, जाओ जाकर जूते सिओ”… इंडिगो ट्रेनी पायलट ने वर्कप्लेस पर लगाया जातिवादी अपमान का आरोप
अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले 35 वर्षीय पायलट ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इंडिगो के अधिकारियों तपस डे, मनीष साहनी और कैप्टन राहुल पाटिल के खिलाफ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
Bihar News: लालू यादव ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा, फिर से अध्यक्ष बनना तय
राजद पार्टी के गठन के बाद से ही लालू यादव ही पार्टी के अध्यक्ष हैं. बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लालू यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है.





