Md Shadan Ayaz
भारत एक्सप्रेस
Pune News: इंद्रायणी नदी पर पुल ढहा, 2 की मौत, कई बहे… राहत-बचाव अभियान जारी
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कुंदमाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर एक पुल ढहने से कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की आशंका है. अब तक करीब पांच से छह लोगों को बचाया जा चुका है.
ब्रिटिश फाइटर जेट की तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत आपातकाल की घोषणा की
एफ-35 ने रात करीब 9.30 बजे एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस एयरक्राफ्ट में हथियार नहीं थे. इससे सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं था.
Iran-Israel Conflict: ईरान के हमले से इजरायल में 10 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल…कईयों की तलाश अब भी जारी
'द टाइम्स ऑफ इजरायल' की रिपोर्ट के अनुसार इन मिसाइलों से तेल अवीव, बैट याम और उत्तरी शहर तमरा पर हमला किया गया, जिससे भारी तबाही हुई. अकेले बैट याम में, लगभग 20 लोगों की तलाश जारी है, जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया.
अमित शाह के भोपाल पहुंचने पर सीएम मोहन यादन ने किया स्वागत, कहा- आपका आगमन हमें नई ऊर्जा देता है
सीएम मोहन यादन ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजा भोज की नगरी भोपाल आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. आपका आगमन हमें सदैव जनसेवा की नई ऊर्जा देता है."
WTC Final 2025: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 27 साल बाद जीता ICC ट्रॉफी
एडन मारक्रम की 136 रन की पराक्रमी पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को शनिवार को चौथे दिन पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया.
ईरान-इजरायल की जंग के बीच बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी- देश में आने वाले महीनों के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त आपूर्ति
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव और भारत के तेल पीएसयू के साथ समय-समय पर समीक्षा की गई है. हमारे पास आने वाले महीनों के लिए पर्याप्त ऊर्जा आपूर्ति है."
कई बार टलने के बाद भारत के शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन आखिरकार 19 जून को होगा लॉन्च
ISRO ने एक बयान में कहा, "इसरो, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स के बीच एक समन्वय बैठक के दौरान, यह पुष्टि की गई कि फाल्कन 9 प्रक्षेपण यान में पाई गई तरल ऑक्सीजन रिसाव को सफलतापूर्वक हल कर लिया गया है.”
Iran-Israel Conflict: ईरान का इजरायल की आवासीय इमारतों पर हमला, 3 की मौत, कई लोग घायल
राजधानी तेल अवीव में ईरान के मिसाइल हमलों की एक लहर के दौरान एक ऊंची इमारत को निशाना बनाया गया, जिससे इमारत का निचला तिहाई हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. यह घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्र में स्थित है. पास के रमत गन में एक अपार्टमेंट ब्लॉक नष्ट हो गया.
Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई ने व्यक्त की संवेदना, कहा- “हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं”
सीजेआई बी आर गवई ने बीजे मेडिकल कॉलेज के प्रभावितों के लिए भी अपनी चिंता व्यक्त की. सीजेआई ने कहा, "इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं. उन्हें अपने प्रियजनों के समर्थन में शक्ति और सांत्वना मिले."
ईरान पर हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने PM Modi से की बात, भारत का जोर- शांति और स्थिरता जल्द बहाल हो
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि गुरुवार देर रात से उन्होंने जर्मनी, भारत और फ्रांस के नेताओं के साथ बातचीत की है.





