Shreyansh Choubey
भारत एक्सप्रेस
अमित शाह का परिवारवाद पर हमला, एमके स्टालिन और सोनिया गांधी को घेरा
अमित शाह ने तमिलनाडु में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा और विपक्ष के खिलाफ संविधान संशोधन विधेयक को लेकर आक्रामक टिप्पणी की. उन्होंने स्टालिन और सोनिया गांधी के परिवारवाद पर भी हमला किया.
प्रधानमंत्री मोदी ने कोडरमा-वैशाली मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बौद्ध तीर्थ स्थानों पर पर्यटन को मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री मोदी ने कोडरमा-वैशाली मेमू ट्रेन का उद्घाटन किया. यह सेवा बिहार और झारखंड के बौद्ध तीर्थ स्थलों को जोड़ेगी, छात्रों, श्रमिकों और पर्यटकों के लिए बेहतर संपर्क सुनिश्चित करेगी और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देगी.
गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने वाला नया विधेयक संसद से पारित
भारत सरकार ने हाल ही में संसद के दोनों सदनों से गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स से जुड़े नए विधेयक को पारित किया. यह कानून ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेमिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ ऑनलाइन मनी गेम्स के समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षा प्रदान करेगा.
गृहमंत्री अमित शाह ने 10 सदस्यों को संयुक्त संसदीय समिति में शामिल करने का किया प्रस्ताव
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में प्रस्ताव पेश कर तीन प्रमुख विधेयकों को संयुक्त संसदीय समिति में भेजने की सिफारिश की. इनमें 130वां संविधान (संशोधन) विधेयक, केंद्रशासित प्रदेश शासन अधिनियम और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम शामिल हैं.
पालघर: फार्मा कंपनी में गैस रिसाव, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
पालघर के बोईसर तारापुर में मेडली फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के प्लांट में गुरुवार को गैस रिसाव हुआ, जिससे चार मजदूरों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है. हादसा दोपहर 2:30-3:00 बजे के बीच नाइट्रोजन रिएक्शन टैंक में हुआ.
पीएम मोदी से यूक्रेन युद्ध को लेकर शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा हुई : फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर हिंदी में पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत किया. बातचीत में उन्होंने यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान तथा 2026 में नई दिल्ली में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट की तैयारियों पर चर्चा की.
पीएम मोदी और मैक्रों के बीच फोन पर बातचीत, द्विपक्षीय समेत वैश्विक मुद्दों पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने फोन पर द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक संकटों पर विचार-विमर्श किया. दोनों नेताओं ने शांति स्थापना, व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहयोग को लेकर सहमति जताई हैं.
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित: हंगामे की भेंट चढ़ा मानसून सत्र, सिर्फ 37 घंटे हुई चर्चा, एक महीने में 12 बिल पास
संसद का मानसून सत्र विपक्षी हंगामे की भेंट चढ़ गया. स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों के आचरण पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि देश की नज़र संसद पर है और जनप्रतिनिधियों को लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखनी चाहिए.
पवन सिंह का गाना ‘प्यार में हैं हम’ रिलीज, जरीन खान संग कैंडल लाइट डिनर और रेन डांस करते आए नजर
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान का नया गाना 'प्यार में हैं हम' टी-सीरीज के बैनर से रिलीज हो चुका है. रोमांस और खूबसूरत लोकेशंस से भरे इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है.
सीएम रेखा गुप्ता पर हमला: BJP का दावा- ‘आप’ से जुड़ा है हमलावर
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास पर हुए हमले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. भाजपा ने आरोप लगाया कि हमलावर राजेश खिमजी का संबंध 'आप' विधायक गोपाल इटालिया से है.





