Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों पर जीएसटी दर 12% से घटाकर 5% कर दी गई है, जिससे रूफटॉप सोलर सिस्टम और बड़े सौर पार्कों की लागत में कमी आएगी. इसके अलावा, यह सुधार 'मेक इन इंडिया' और सौर ऊर्जा निवेश को प्रोत्साहित करेगा.

ओडिशा के संबलपुर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और महाराष्ट्र के अमरावती में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों ने योजना से मिली राहत पर खुशी जताई. पहले उन्हें भारी बिजली बिल और चूल्हे पर खाना बनाने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

एशिया कप 2025 के मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 154 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन की आक्रामक पारी के बावजूद बांग्लादेश अनुमानित स्कोर से पीछे रही.

17 सितंबर 1948 को हैदराबाद के निजाम ने भारतीय सेना के खिलाफ युद्ध विराम की घोषणा की, जिससे हैदराबाद का भारत में विलय सुनिश्चित हुआ. ऑपरेशन पोलो के तहत भारतीय सेना ने चार दिशाओं से प्रवेश कर निजाम की सेना और रजाकारों को मात दी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक प्रेरक प्रसंग साझा किया. उन्होंने बताया कि संगठन में स्वयं से पहले कार्यकर्ताओं का ध्यान रखने की सीख उन्हें मोदी से मिली थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर गुजरात में उत्सव का खास माहौल है. आणंद की दो बहनों ने 75 फुट लंबे कैनवास पर 75 कविताएँ और 75 पेंटिंग्स बनाकर अनोखा तोहफा तैयार किया.

अयोध्या में दिवाली 2025 इस बार विशेष रूप से मनाई जाएगी. ये दीपक गाय के गोबर और सात प्रकार की औषधीय जड़ी-बूटियों से बनाए गए हैं, जो न केवल रोशनी देंगे बल्कि दिव्य सुगंध भी फैलाएंगे.

मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा. इस दौरान सफाई अभियान, 75 पौधारोपण और स्वदेशी उत्पादों का प्रचार किया जाएगा.

एओन की 'कैंपस स्टडी रिपोर्ट 2025-26' के अनुसार, भारत में कैंपस हायरिंग में सुधार देखा जा रहा है. 73% संगठनों को 2026 में मध्यम से उच्च व्यावसायिक वृद्धि की उम्मीद है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सिविल लाइंस स्थित वीआर मेट्रोपॉलिटन में विश्वकर्मा पूजा उत्सव में श्रमिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि सरकार उनके कल्याण और बच्चों की शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.