Shreyansh Choubey
भारत एक्सप्रेस
किसानों को 25 करोड़ से ज्यादा सॉइल हेल्थ कार्ड बांटे गए, योजना के लिए 1,706 करोड़ रुपए जारी
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश भर में किसानों को 25 करोड़ से अधिक सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए जा चुके हैं. यह योजना मिट्टी की पोषक स्थिति और उर्वरक उपयोग के सही मार्गदर्शन के लिए बनाई गई है.
भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 10 वर्षों में 133 अरब डॉलर तक पहुंचा, निर्यात में भी आया उछाल
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 2014-15 में 31 अरब डॉलर से बढ़कर अब 133 अरब डॉलर हो गया है. मोबाइल निर्यात में 55% और गैर-मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स में 36% की वृद्धि दर्ज हुई है.
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बाढ़ से 314 लोगों की मौत, 156 घायल, बचाव अभियान जारी
पाकिस्तान के खैबर पख़्तूनख्वा में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 314 लोगों की मौत हुई, 156 घायल हैं और सैकड़ों परिवार विस्थापित हैं. बुनेर, स्वात, शांगला और मनसेहरा सबसे प्रभावित जिलों में शामिल हैं.
Krishna Janmashtami 2025: ये हैं TV पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले वो सितारे, जिन्हें भगवान समझकर पूजने लगे थे लोग
जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छोटे पर्दे पर भगवान श्री कृष्ण की भूमिकाओं को निभाने वाले अभिनेताओं की चर्चा विशेष है. ‘महाभारत’, ‘श्री कृष्णा’, ‘राधाकृष्ण’ और अन्य टीवी शो में कलाकारों ने कृष्ण की शरारत, प्रेम और उपदेशों को जीवंत कर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई हैं.
Janmashtami 2025: क्यों श्रीकृष्ण को तोड़ना पड़ा सत्यभामा का घमंड, जानें तुलाभार की कथा
जन्माष्टमी 2025 पर जानें श्रीकृष्ण और सत्यभामा की तुलाभार कथा, जिसमें धन और आभूषण से नहीं बल्कि तुलसीदल और सच्ची भक्ति से भगवान प्रसन्न हुए. यह प्रसंग बताता है कि भक्ति में अहंकार नहीं, बल्कि विनम्रता का महत्व है.
श्रीकृष्ण की जीवनशैली से सीखें मानसिक संतुलन और आंतरिक शांति
श्रीकृष्ण की शिक्षा बताती है कि व्यक्ति को न प्रशंसा से अत्यधिक प्रसन्न होना चाहिए और न आलोचना से दुखी. केवल अपने कर्मों पर ध्यान देने वाला व्यक्ति जीवन में मानसिक शांति और संतुलन प्राप्त करता है.
जन्माष्टमी पर गीता का संदेश- फल की इच्छा छोड़ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलें
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को पूरे देश में उत्साह के साथ मनाई जाएगी. गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को निष्काम कर्म, मोह-क्रोध से बचाव और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया था. इन उपदेशों को जीवन में अपनाने से हमें मानसिक शांति और संतुलन प्राप्त हो सकता है.
महाराष्ट्र-हरियाणा से आए सरपंचों ने कहा- पीएम मोदी को लालकिले के प्राचीर से सुनकर गर्व महसूस हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से देशवासियों को संबोधित करते हुए गांव के विकास, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार योजनाओं पर जोर दिया.
जीएसटी रिफॉर्म का व्यापारियों ने किया स्वागत, कहा- इससे उद्योगों को होगा फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से जीएसटी सुधारों की घोषणा की, जिसमें आम घरेलू वस्तुओं पर कर दरों में कटौती शामिल है. व्यापारियों ने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि इससे एमएसएमई और घरेलू व्यापार को मजबूती मिलेगी.
भारतीय उद्योग निकायों ने पीएम मोदी के युवाओं को सशक्त बनाने और एमएसएमई को बढ़ावा देने के आह्वान की सराहना की
देश के प्रमुख उद्योग निकायों ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवाओं को सशक्त बनाने, एमएसएमई को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत मिशन को तेज करने वाली पहलों का सराहना किया.





