Bharat Express DD Free Dish

Shreyansh Choubey




भारत एक्सप्रेस


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता को बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी 2047 तक और उसके बाद भी और गहरी होती रहेगी.

भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग और नेसेट अध्यक्ष अमीर ओहाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

जनमाष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर 10 लोकप्रिय बधाई संदेश भी साझा किए जा रहे हैं, जो मित्र और परिवार को भेजकर उत्सव को और खास बनाते हैं.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 इस बार 16 अगस्त को मनाई जाएगी. ज्योतिर्विदों के अनुसार अष्टमी तिथि 15 अगस्त की रात 12:58 बजे से 16 अगस्त की रात 10:29 बजे तक रहेगी, जबकि रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त को रहेगा. इस्कान मंदिर में 108 चांदी कलश से महाभिषेक, 56 भोग और महाआरती का आयोजन होगा.

भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं और उनके भक्ति भाव भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा हैं. बॉलीवुड ने ‘यशोमति मैया से पूछे नंदलाला’, ‘बड़ा नटखट है कृष्ण कन्हैया’ और ‘मोहे पनघट पे’ जैसे गीतों के माध्यम से कृष्ण की शरारत, प्रेम और भक्ति को संगीत में जीवंत किया है.

इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भ्रम है कि यह 16 अगस्त को मनाई जाएगी या 17 अगस्त को. मथुरा और काशी के पंचांग के अनुसार 16 अगस्त को ही जन्माष्टमी का भव्य उत्सव होगा.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 पर घर-घर राधा-कान्हा सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है. बच्चों को राधा और कृष्ण के रूप में सजाकर उनकी तस्वीर खींचें, क्यूआर कोड स्कैन कर भेजें और जीतें आकर्षक पुरस्कार.

केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने पटना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया और पीएम मोदी के लाल किले के संबोधन का सरहाना किया.

स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर घर-घर और गलियों में तिरंगे रंगों की रंगोलियों ने उत्सव का रंग और बढ़ा दिया है. बच्चे और परिवार मिलकर अशोक चक्र और तिरंगे रंगों से रंग-बिरंगी सजावट कर रहे हैं.

79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभर की प्रमुख इमारतें और सड़कें तिरंगे के रंगों से जगमगा उठीं. मुंबई, कोलकाता, जोधपुर, पोरबंदर, रांची, वाराणसी और जम्मू-कश्मीर समेत कई शहरों में इमारतों को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया और नागरिकों ने इस शानदार दृश्य का आनंद लिया.