Shreyansh Choubey
भारत एक्सप्रेस
वाराणसी में पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे थे काशी के दुकानदार, कहा- बहुत खास था वह पल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर इस बार उनका स्वागत करने के लिए किसी राजनेता या बड़े अधिकारी को नहीं, बल्कि काशी के आम दुकानदारों को बुलाया गया.
तीन रंगों में बसी है राष्ट्र की आत्मा- ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशवासियों से राष्ट्रीय ध्वज को सही ढंग से मोड़ने और गर्व के साथ ऊँचा फहराने की अपील
भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, हमारी आज़ादी, एकता और गौरव का प्रतीक है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभर में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने और उसे सम्मानपूर्वक संभालने की अपील की जा रही है.
India Philippines relations: दिल्ली में PM मोदी से मिले फिलीपींस के राष्ट्रपति, दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर भारत के दौरे पर हैं. पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है. रक्षा, व्यापार, समुद्री सुरक्षा, आईटी, कृषि और सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने पर सहमति बनी है.
सिर्फ 34 सेकंड में उजड़ गया धराली गांव, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर
उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के धराली गांव में अचानक बादल फटने की घटना ने महज़ 34 सेकेंड में पूरे गांव को तबाह कर दिया हैं. अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि दर्जनों लोग लापता हैं.
शाहरुख खान को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का सम्मान, शशि थरूर समेत सिनेमा जगत ने दी बधाई
शाह रुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान मिला है. इस बड़ी उपलब्धि पर सिनेमा जगत और नेता शशि थरूर ने उन्हें बधाई दी. जल्द ही शाह रुख अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ में पहली बार बेटी सुहाना खान के साथ नजर आएंगे.
‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जागा राष्ट्र प्रेम, तिरंगे संग सेल्फी जरूर लें : अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने देशवासियों को एकजुट किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है ताकि हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज गर्व से फहराया जा सके.
26 राज्यों के व्यापारियों ने पीएम मोदी की स्वदेशी अपील ‘भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान’ का किया समर्थन
दिल्ली में हुए राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन में देशभर के व्यापारियों ने पीएम मोदी के ‘स्वदेशी खरीदें, स्वदेशी बेचें’ के आह्वान को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया. सम्मेलन में 26 राज्यों से आए 150 से ज्यादा व्यापारियों ने भाग लिया और 'भारतीय सामान, हमारा स्वाभिमान' अभियान की शुरुआत की.
लवली चौबे : 42 साल की उम्र में भारत को ‘बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स’ में गोल्ड दिलाने वाली एथलीट
रांची की लवली चौबे ने लंबी कूद से करियर की शुरुआत की थी, लेकिन चोट के बाद उन्होंने लॉन बॉल खेल में अपनी किस्मत आजमाई. झारखंड पुलिस में कांस्टेबल रहते हुए उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया. छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता पाने वाली लवली की कहानी संघर्ष, संकल्प और प्रेरणा से भरी हुई है.
PM मोदी का देश में ब्लू इकोनॉमी विकसित करने पर जोर: समुद्री मछली उत्पादन में नं-2 बना उनका गृहराज्य गुजरात, जानें कितना उत्पादन हुआ
गुजरात ब्लू इकोनॉमी को विकसित करने में अग्रणी राज्य बनता जा रहा है. 2340 किमी समुद्री तट वाले इस राज्य में मत्स्य उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना और राज्य की नीतियों से मछुआरों की आमदनी बढ़ी है और मछली उद्योग को नई दिशा मिली है.
‘अनुच्छेद 370 हटने के छह साल बाद जम्मू-कश्मीर में दिख रहा बदलाव: लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ी, निवेश में उछाल, पर्यटन को मिला नया आयाम और युवाओं को शिक्षा-सशक्तिकरण से मिला भविष्य’
5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र, विकास और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं. पंचायत और डीडीसी चुनावों में भारी भागीदारी, युवाओं के लिए स्टार्टअप अवसर और बढ़ता पर्यटन क्षेत्र इन बदलावों की गवाही देते हैं.







