Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Indore Viral Video Case: इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा महिला से बेल्ट से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक खुद को महिला का पति बता रहा है और पत्नी पर दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का आरोप लगा रहा है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Ayodhya Dhanipur Mosque Project: अयोध्या के धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद परियोजना को फंड की कमी के चलते सीमित कर दिया गया है. अब फिलहाल केवल मस्जिद का निर्माण होगा, जबकि अस्पताल, म्यूजियम, रिसर्च सेंटर और कम्युनिटी किचन का काम भविष्य के लिए टाल दिया गया है.

PM Kisan Yojana eligibility: पीएम किसान सम्मान निधि योजना में एक ही जमीन पर खेती करने वाले पिता-बेटे या दो भाइयों को लाभ मिलेगा या नहीं, इसे लेकर किसानों में अक्सर भ्रम रहता है. योजना के नियमों के मुताबिक, परिवार, भूलेख, सह-खातेदार और अलग राशन कार्ड के आधार पर ही पात्रता तय की जाती है.

Priyanka Gandhi Remark Row: प्रोफेसर वी. कामाकोटी पर प्रियंका गांधी की कथित टिप्पणी के विरोध में 215 कुलपतियों, पूर्व कुलपतियों और शिक्षाविदों ने खुला पत्र लिखा है. क्लस्टर यूनिवर्सिटी जम्मू के कुलपति प्रो. के.एस. चंदर शेखर ने कहा कि सार्वजनिक टिप्पणी से पहले पूरी जानकारी होना जरूरी है.

Amarnath Yatra update: Amarnath Yatra update: जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश और फ्लैश फ्लड जैसे हालात के चलते प्रशासन ने बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा रोक दी है. पहलगाम मार्ग पहले से बंद होने के कारण अब यात्रा पूरी तरह प्रभावित हो गई है, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है.

Singrauli Dead Alive Case: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक लिपिकीय गलती के कारण सीता बसोर को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया, जिससे उनकी योजनाओं का लाभ बंद हो गया. सीता पिछले छह महीने से खुद को जिंदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं और रिकॉर्ड सुधार की मांग कर रही हैं.

Mallika Sherawat beauty secret: बॉलीवुड एक्ट्रेस Mallika Sherawat ने बढ़ती उम्र और खूबसूरती को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वह Botox या Fillers जैसी कॉस्मेटिक प्रक्रियाओं का सहारा नहीं लेंगी. मल्लिका का नेचुरल एजिंग और हेल्दी लाइफस्टाइल वाला नजरिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद चर्चा में आईं नीशू ने एक नया वीडियो शेयर कर दावा किया है कि उन्हें मकान खाली करने को कहा गया है. नीशू ने इस मामले को प्रदर्शन से जोड़कर अपनी बात रखी, हालांकि उनके दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

Anti-aging tips after 30: 30 की उम्र के बाद शरीर और त्वचा में प्राकृतिक बदलाव शुरू हो जाते हैं, ऐसे में कुछ गलत आदतें एजिंग की रफ्तार बढ़ा सकती हैं. जानिए वे 5 आम गलतियां, जिन्हें समय रहते सुधारकर आप लंबे समय तक फिट, हेल्दी और यंग दिख सकते हैं.

Dindori Viral Video: मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के ग्राम कूड़ा में एक शिक्षक का कथित रूप से नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है. घटना के बाद शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं और ग्रामीण निष्पक्ष जांच के साथ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.