Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Firozpur road accident: पंजाब के फिरोजपुर जिले में पिकअप वाहन और ट्रक की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

केंद्र सरकार ने RBI के डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जानकीरमन का कार्यकाल दो वर्षों के लिए बढ़ा दिया है. पूर्व SBI एमडी रहे जानकीरमन बैंकिंग, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और वित्तीय निगरानी के क्षेत्र में अनुभवी विशेषज्ञ माने जाते हैं.

Amroha leopard rescue: अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के मुकारमपुर गांव में खेत की तारबंदी में एक तेंदुआ फंसा मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने का अभियान जारी है.

World Yogasana Championship 2026: अहमदाबाद में 4 से 8 जून तक पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 60 से अधिक देशों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह आयोजन योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में नई पहचान देगा और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बना सकता है.

Lord Hanuman Five Brothers Temple: भारत में महावीर हनुमान के छोटे-बड़े लाखों मंदिर हैं. हर मंदिर की अपनी अलग कहानी और मान्यताएं होती हैं. आज यहां हम आपको ऐसा मंदिर दिखा रहे हैं, जहां हनुमानजी के भाइयों की प्रतिमाएं हैं.

Team India T20 Squad 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी टी20 दौरे के लिए चयन समिति 6 जून को स्क्वॉड का ऐलान कर सकती है, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के चयन की चर्चा तेज है, जबकि श्रेयस अय्यर को नया कप्तान और तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाए जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं.

Valley of Flowers Uttarakhand : उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध 'फूलों की घाटी' पर्यटकों के लिए खुल गई है. इस बार घाटी में 5000 से ज्यादा प्रजातियों के फूल दिखेंगे.

Lifestyle news : भीषण गर्मी में पेट को ठंडक देने और मुंह का स्वाद बढ़ाने के लिए घर पर बेहद आसान तरीके से टेस्टी और खट्टा-मीठा मैंगो सलाद बनाएं.

UTILITY NEWS: सरकार के 'एक घर, एक कनेक्शन' नियम के बीच जानिए कि आपको किस स्थिति में अपना दूसरा एलपीजी (LPG) सिलेंडर सरेंडर नहीं करना पड़ेगा.

सतना केंद्रीय जेल में बंद कैदी तक गांजा और शराब पहुंचाने तथा रिश्वत लेने की कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल प्रशासन ने ASI राजेंद्र चौधरी को निलंबित कर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं.