Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Multan Jyot Mahotsav: हरिद्वार के ब्रह्मकुंड में मुल्तान समाज के श्रद्धालुओं ने माँ गंगा का दुग्धाभिषेक कर दूध की होली खेली और देश-विश्व की शांति की प्रार्थना की. 1911 में शुरू हुई यह परंपरा अब 116वें ‘मुल्तान ज्योत महोत्सव’ तक पहुंच चुकी है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु शामिल हुए.

Miss Universe India 2026: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले आज जयपुर में होगा, जहां देशभर से चुनी गईं 52 फाइनलिस्ट खिताब के लिए मुकाबला करेंगी. प्रतियोगिता में खूबसूरती के साथ फाइनलिस्ट के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, टैलेंट और सवालों के जवाब देने की क्षमता को भी परखा जाएगा.

Indore Viral Reel Girl: इंदौर के लैंटर्न चौराहे पर रील बनाने के लिए एक युवती जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहनों के आगे लेटती नजर आई, जिसका वीडियो वायरल हो गया. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर युवती की पहचान और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है.

Nawada NH 20 Eviction Protest: बिहार के नवादा में NH-20 पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक युवक ने हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह की चेतावनी दी. पीड़ित युवक का आरोप है कि पिछले तीन साल से कागजात जमा करने के बावजूद उसे मुआवजा दिए बिना आशियाने पर बुलडोजर चलाया जा रहा है.

Chhura Eklavya School NEET Success: गरियाबंद के छुरा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने NEET-UG में सफलता हासिल कर जनजातीय शिक्षा की नई मिसाल कायम की है. विद्यालय के छात्रों ने NEET, NCET, ITEP, JEE समेत विभिन्न राष्ट्रीय परीक्षाओं में एक ही सत्र में कुल 49 सफलताएं दर्ज की हैं.

Jayant Chaudhary x post: अखिलेश यादव की 'चवन्नी' वाली टिप्पणी पर रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने तीखा पलटवार करते हुए इसे अहंकार और जाट समुदाय को निशाना बनाने से जोड़ा. सपा-रालोद के पुराने गठबंधन और भाजपा के साथ जयंत के जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच बढ़ी तल्खी अब 2027 चुनाव से पहले सियासी मुद्दा बन रही है.

Mimmy Stranger Viral Story: ब्रिटेन की म्यूजिक आर्टिस्ट मिमी स्ट्रेंजर के बाथरूम में रखी मेकअप किट को एक परिवार ने अपना आशियाना बना लिया. दो अंडों से चूजे निकले तो मिमी ने उनके नाम प्लक और नॉरिस रखे और मजाकिया अंदाज में खुद को उनकी ‘दादी’ बताया.

Mayawati Statement: अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर मायावती ने पलटवार करते हुए उन्हें पूरे जाट समाज से माफी मांगने को कहा है. मायावती ने सपा पर राजनीतिक स्वार्थ और सहयोगियों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाते हुए PDA और पुराने गठबंधन को लेकर भी निशाना साधा.

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: तमिलनाडु सरकार ‘थाईमामन थंगा मोथिरम’ योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी देगी. योजना के लिए 1,28,499 अंगूठियों का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है, जबकि आगे 4,41,667 अंगूठियां बांटने का लक्ष्य रखा गया है.

Sleep Wellness Luxury Trend: अच्छी और सुकून भरी नींद अब सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि नए लग्ज़री लाइफ़स्टाइल और सेल्फ-केयर ट्रेंड का हिस्सा बन रही है. प्रीमियम बेडशीट, डुवे, मैट्रेस और होटल जैसे बेडरूम सेटअप पर लोगों का फोकस बढ़ रहा है.