Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Bhopal Adulterated Mawa Seized: त्योहारों से ठीक पहले भोपाल के नादरा बस स्टैंड पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नागपुर से आई बस पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान 316 किलो संदिग्ध मावा और मिल्क केक जब्त किया गया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है.

Kajari Teej 2026: साल 2026 में कजरी तीज का पावन पर्व 31 अगस्त को मनाया जाएगा, जो सुहागिनों के लिए अखंड सौभाग्य का व्रत माना जाता है. शुभ मुहूर्त में भगवान शिव और माता पार्वती की पूरी विधि-विधान व 16 श्रृंगार सामग्री से पूजा करने के लिए यहाँ देखें सामग्री की पूरी सूची.

Jairam Thakur Exclusive : हिमाचल के पूर्व CM जयराम ठाकुर ने विशेष इंटरव्यू में Gen-Z संवाद, रोजगार, वंदे मातरम् और राम मंदिर जैसे राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की. राज्य की सुक्खू सरकार को आर्थिक बदहाली व कर्ज पर घेरते हुए उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की चुनावी रणनीति और सत्ता वापसी का दावा किया.

Rahul Bansal Bribery Allegations: छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी राहुल बंसल पर अंबिकापुर में 21 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में 1 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के आरोप लगे हैं. हालांकि आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं और शुरुआती जांच में उनके खिलाफ ठोस सबूत मिलने की पुष्टि नहीं हुई है. इसी बीच उनका पुराना मॉक इंटरव्यू वायरल हो रहा है.

Anu Rani suspended: मेरठ की महिला सब इंस्पेक्टर अनु रानी को सोशल मीडिया नीति के उल्लंघन के मामले में सस्पेंड किया गया है. वायरल वीडियो और कथित QR कोड विवाद के बाद साइबर सेल मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि वायरल वीडियो वास्तविक है या उसमें किसी तरह की तकनीकी छेड़छाड़ हुई है। QR कोड के जरिए कथित आर्थिक लाभ से जुड़े दावों की भी पड़ताल की जा रही है.

Bhai Bhabhi Rakhi Duo Hampers: रक्षा बंधन पर Bhai-Bhabhi Rakhi Duo Hampers का ट्रेंड बढ़ रहा है, जिसमें भाई और भाभी दोनों के लिए खास राखी या ब्रेसलेट शामिल हैं. ₹200 से शुरू होने वाले इन कॉम्बो में राखी के साथ मिठाई, चॉकलेट, रोली-चावल और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट जैसे विकल्प भी मिल रहे हैं.

Bakhtiyarpur Fire News: बख्तियारपुर के बाईपास इलाके में शिव चर्चा के बाद आरती की थाल से पर्दे में आग लगने से एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत हो गई. हादसे में पंकज कुमार की पत्नी रीमा देवी, मां गीता देवी और छह माह की बच्ची आस्था की दम घुटने व झुलसने से जान चली गई.

Vivah Pattu Saree Guinness Record: चेन्नई के कांचीपुरम में 36 कारीगरों ने 4,760 घंटे की मेहनत से 'विवाह पट्टू' नाम की सिल्क साड़ी तैयार की, जिस पर राजा रवि वर्मा की 11 पेंटिंग्स बुनी गई हैं. सोने, हीरे और कीमती रत्नों से सजी 8 किलो वजनी इस साड़ी की कीमत करीब 39 लाख रुपये है, जिसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है.

Govinda Fake News Case: अभिनेता गोविंदा ने परिवार से जुड़ी कथित फर्जी और भ्रामक खबरों के खिलाफ पब्लिक नोटिस जारी कर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. नोटिस में AI से बने कंटेंट, डीपफेक, मॉर्फ्ड इमेज और निजी जानकारी के गलत इस्तेमाल पर ₹100 करोड़ तक के मानहानि दावे की बात कही गई है.

Hanuman Ansh film: फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंची, जहां भजन-कीर्तन के बीच टीम का स्वागत किया गया. इस दौरान बाबा नीम करोली की शिक्षाओं, मानव सेवा और युवाओं को अध्यात्म से जोड़ने के फिल्म के संदेश पर चर्चा हुई.