Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026




भारत एक्सप्रेस


Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक के टायरों की मरम्मत करती हैं और करीब 2004 से इस काम से जुड़ी हैं. महिला मैकेनिक के रूप में कमला ने लोगों के तानों के बावजूद अपना हुनर निखारा और आज स्थानीय लोगों के बीच ‘टायर डॉक्टर’ के नाम से पहचान रखती हैं.

Agra Aligarh Highway Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली क्षेत्र में कंटेनर और डंपर की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई. हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य किया.

Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त को संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने की बात कहकर घर से निकली थी, इसके बाद लापता है. परिजन वृंदावन पहुंचे और श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम के बाहर जानकारी लेने का प्रयास किया। पुलिस ने नोएडा पुलिस से संपर्क कर तलाश की बात कही.

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और नए तरीके अपनाने की जरूरत पड़ सकती है. मेहनत बढ़ेगी, लेकिन लाभ मिलने के संकेत हैं. कारोबार में नई डील के अवसर बन सकते हैं, जबकि बढ़ते खर्च और वाहन चलाते समय सावधानी रखना जरूरी होगा.

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में तेजी आएगी और वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से कोई महत्वपूर्ण काम आगे बढ़ सकता है. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, बचत के नए प्रयास सफल हो सकते हैं, जबकि प्रेम संबंधों में गुस्से से बचकर संवाद करना बेहतर होगा.

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों को आगे बढ़ाने का मौका देगा, लेकिन भद्रा के प्रभाव से मन थोड़ा बोझिल रह सकता है. करियर में सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा, जबकि धन के फैसलों में सावधानी और प्रेम जीवन में संवाद जरूरी रहेगा.

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान बढ़ा सकता है. लंबे समय से अटके कामों में भी धीरे-धीरे प्रगति होगी. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास सफल होने के संकेत हैं, लेकिन कार्यस्थल पर वाणी में संयम जरूरी है.

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं, लेकिन आसपास के लोगों के विरोध से सावधान रहना होगा. नौकरी में नया काम मिल सकता है, आमदनी के मौके बनेंगे, जबकि शनि के प्रभाव से खर्च और थकान बढ़ने के संकेत हैं.

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं, लेकिन भद्रा के कारण कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. करियर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जबकि धन संबंधी फैसलों में सावधानी और प्रेम-परिवार के मामलों में धैर्य रखने की सलाह है.

Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का है. अटके कामों में तेजी आने के संकेत हैं. बिजनेस और नौकरी में दोस्तों, सहकर्मियों व वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। धन, प्रेम और पारिवारिक मामलों में भी राहत के संकेत हैं.