Bharat Express DD Free Dish

Ujjwal Mishra


हर दिन कुछ नया और कुछ अच्छा करने की कोशिश करता हूं. राजनीति, कानून, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण के साथ, मैं उन कहानियों को सामने लाता हूं जो समाज को झकझोरती हैं। TV की दुनिया से गुजरते हुए अब डिजिटल के सागर में गोते खा रहा हूं. EX- News Nation, News24

भारत एक्सप्रेस


कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दल के कई सांसदों ने बिहार में चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। जिसका पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग खिल्ली उड़ा रहे हैं. Viral Video

21 जुलाई 2025 को भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने अचानक से अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसने भारत की राजनीति में हलचल मचा दी। उन्होंने अपने इस्तीफे में स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया लेकिन इसकी टाइमिंग और परिस्थितियों ने कई सवाल खड़े कर दिए। आइए इस्तीफे की अंदरूनी कहानी और संभावित वजहों की इनसाइड स्टोरी समझने की कोशिश करते हैं.

उज्ज्वल मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में एडवोकेट कनिका भारद्वाज ने कानून और न्याय की अंधेरी सच्चाइयों को उजागर किया। उन्होंने ये माना कि लड़कों के लिए आज के दौर में कानून कमजोर हैं जिन्हें मजबूत करने की जरूरत है। कनिका ने जोर दिया कि हाई-प्रोफाइल केसों में मीडिया और राजनीतिक दबाव भी निष्पक्षता को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश और ईमानदार वकीलों के प्रयास सिस्टम को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। देखिए पॉडकास्ट...

उज्ज्वल मिश्रा के पॉडकास्ट में एडवोकेट कनिका भारद्वाज के साथ चर्चा हुई कि क्या मीडिया ट्रायल कोर्ट के फैसलों को प्रभावित करते हैं? सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिक कर रहीं एडवोकेट कनिका ने बताया कि भारत में जजों को कानून और सबूतों के आधार पर फैसले लेने की सख्त ट्रेनिंग होती है, जिससे मीडिया का प्रभाव सीमित रहता है। हालांकि, हाई-प्रोफाइल केसों में मीडिया की आक्रामक कवरेज से जनता का दबाव बढ़ सकता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से माहौल को प्रभावित करता है। फिर भी, सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के दिशानिर्देश सुनिश्चित करते हैं कि न्यायिक प्रक्रिया स्वतंत्र और निष्पक्ष रहे। देखिए पॉडकास्ट...

उज्ज्वल मिश्रा के पॉडकास्ट में एडवोकेट कनिका भारद्वाज के साथ 'Jolly LLB' और 'OMG' जैसी फिल्मों में दिखाए गए कोर्टरूम ड्रामे की सच्चाई पर चर्चा हुई। फिल्मों में कोर्ट की कार्यवाही को नाटकीय बनाया जाता है, जैसे जोरदार भाषण और त्वरित फैसले, जो वास्तविकता से भिन्न हैं। असल कोर्ट में प्रक्रिया लंबी, तकनीकी और कम नाटकीय होती है। 'Jolly LLB' में भ्रष्टाचार और 'OMG' में सामाजिक मुद्दों को अतिशयोक्ति के साथ दिखाया गया, जो मनोरंजन के लिए है। हालांकि, ये फिल्में कानूनी प्रणाली की खामियों को उजागर करती हैं, लेकिन वास्तविकता अधिक जटिल और धीमी होती है। देखिए पॉडकास्ट

उज्ज्वल मिश्रा के पॉडकास्ट में एडवोकेट कनिका भारद्वाज के साथ वकीलों के प्रकारों पर चर्चा हुई। भारत में वकील मुख्य रूप से सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, और जिला अदालतों में प्रैक्टिस करते हैं। सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट-ऑन-रेकॉर्ड (AOR) विशेष रूप से केस दाखिल करते हैं, जिन्हें न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव चाहिए। हाई कोर्ट में सिविल, क्रिमिनल, कॉन्स्टिट्यूशनल, मैट्रिमोनियल, और लेबर लॉ जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता वाले वकील होते हैं। जिला स्तर पर सत्र, सिविल, और आपराधिक वकील कार्य करते हैं। पैनल वकीलों का चयन अनुभव, अखंडता, और योग्यता के आधार पर होता है। देखिए वीडियो...

प्रयागराज में हिंसा के बाद चंद्रशेखर आज़ाद ने लखनऊ में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस ने उन्हें कौशांबी जाने से रोका, जिसके बाद समर्थकों ने तोड़फोड़ की। चंद्रशेखर ने कहा, "लखनऊ की सड़कें जाम होंगी, विधानसभा और मुख्यमंत्री आवास का घेराव होगा।" सुनिए पूरी चर्चा...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में मुख्य मुद्दे कृषि, डेयरी, और जीएम फसलों के आयात पर अटके हैं। भारत किसानों के हितों की रक्षा के लिए सख्त रुख अपनाए हुए है। अमेरिका ऑटोमोबाइल, डिजिटल व्यापार, और टैरिफ छूट पर जोर दे रहा है। सुनिए पूरी चर्चा...

Chandrashekhar Azad Prayagraj: Bhim Army ने काटा बवाल! Yogi गुस्से में हुए लाल!

UP Cast Politics: Akhilesh Yadav ने लगाया Dhirendra Shahtri पर आरोप | Etawah Katha | Bharat Express