Bharat Express DD Free Dish

विशाल तलवार




भारत एक्सप्रेस


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महाकुम्भनगर में डिजिटल मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया. उन्होंने मीडिया सेंटर का अवलोकन भी किया.

महाकुंभ की सुरक्षा के लिए 2,750 एआई सीसीटीवी कैमरे संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रख रहे हैं. 123 वॉच टावर और स्नाइपर तैनात किए गए हैं, जबकि 51 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य महाकुंभ की परिकल्पना को साकार करते हुए पुलिस ने दस डिजिटल खोया पाया केंद्रों की स्थापना की है.

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री ने महाकुम्भ की तैयारियां देखीं. साथ ही उन्होंने गंगाजल का आचमन कर प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ के लिए बड़े हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की.

प्रयागराज में योगी सरकार ने मियावाकी तकनीक से 56,000 वर्ग मीटर का ऑक्सीजन बैंक तैयार किया है. नगर निगम ने 10 से ज्यादा स्थानों पर पौधरोपण कर कचरे के ढेर को घने वन में बदल दिया, जो पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग से बचाव में सहायक होगा.

इस बार महाकुंभ में पूर्वोत्तर के राज्यों के सत्रों यानि आश्रमों की व्यापक उपस्थिति और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है.

महाकुम्भ की वेबसाइट को हैंडल कर रही टेक्निकल टीम के प्रतिनिधि के अनुसार 4 जनवरी तक के डाटा के अनुसार अब तक 33 लाख 5 हजार 667 यूजर्स वेबसाइट पर आ चुके हैं. ये सभी यूजर्स भारत समेत पूरी दुनिया के 183 देशों से है.

महाकुंभ को भव्य और दिव्य रूप से आयोजित करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प के अनुरूप प्रयागराज में सभी तैयारियों को पुख्ता किया जा रहा है.

महाकुंभ में यात्रियों की सुविधा को सुगम बनाने के लिए योगी सरकार व्यापक पैमाने पर कार्य कर रही है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं के अनुभव को यादगार बनाने के लिए यात्री सुविधाओं में काफी सुधार किया गया है.

पुलिस के जवानों की कागज पर दर्ज होने वाली हाजिरी महाकुम्भ में डिजिटल हाजिरी हो गई है. प्रशिक्षण ले रहे सभी पुलिस कर्मियों की अटेंडेंस बायोमेट्रिक तरीके से दर्ज हो रही है.