Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

विशाल तलवार




भारत एक्सप्रेस


CM योगी आदित्यनाथ ने आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के संगम स्नान की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं.

महाकुम्भ में मकर संक्रांति के बाद ब्रह्मचर्य दीक्षा समारोह की शुरुआत हुई, जहां शंभू पंच अग्नि अखाड़े में दीक्षा दी जा रही है. दीक्षा लेने वाले ब्रह्मचारी समाज में धर्म का प्रचार करेंगे.

महाकुम्भ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने विशेष किए इंतजाम. पूरे मेला क्षेत्र को 5 जोन और 25 सेक्टरों में बांटकर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.

महाकुम्भ में 16 जनवरी से 24 फरवरी तक 'संस्कृति का महाकुम्भ' होगा. मुख्य मंच गंगा पंडाल का होगा, जिसमें देश के नामचीन कलाकार भारतीय संस्कृति का प्रवाह करेंगे. इसके अतिरिक्त यमुना पंडाल, सरस्वती पंडाल में भी 16 जनवरी से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ होंगे.

संगम नोज पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के मद्देनजर 26 हेक्टेयर क्षेत्र का विस्तार किया गया है, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल रही है.

महाकुंभ मेला 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस ने टेथर्ड ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम की मदद से श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया है.

सीएम योगी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों और संगठनों को धन्यवाद दिया और आस्था, समता व एकता के इस महासमागम में शामिल सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया.

महाकुम्भ 2025 के पहले अमृत स्नान के पावन अवसर पर किन्नर अखाड़ा आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ. किन्नर अखाड़े के सदस्य हर हर महादेव का नारे लगाते हुए संगम की ओर बढ़े.

अमृत स्नान के लिए निकली अखाड़ों की शोभा यात्रा में कुछ नागा साधु घोड़ों पर सवार थे तो कुछ पैदल चलते हुए अपनी विशिष्ट वेशभूषा और आभूषणों से सजे हुए थे. जटाओं में फूल, फूलों की मालाएं और त्रिशूल हवा में लहराते हुए उन्होंने महाकुम्भ की पवित्रता को और भी बढ़ा दिया.

MahaKumbh 2025: पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद अब मंगलवार को महाकुंभ का महास्नान शुरू हो चुका है. मकर संक्रांति पर सबसे पहले अखाड़ों ने अमृत स्नान किया. संगम तट पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई.