Bharat Express DD Free Dish

स्वतंत्रता दिवस पर इंसानियत का पाठ: CMD उपेंद्र राय ने बताया संवेदनशीलता का ‘100 नंबर का फॉर्मूला’

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेंद्र राय ने स्वतंत्रता दिवस पर इंसानियत के 4 मुख्य पैमाने बताए. उन्होंने प्रकृति प्रेम, मूक पशुओं की परवाह और ₹10 के निस्वार्थ दान को सच्चा धर्म बताया.

CMD Upendrra Rai Speech Independence Day

Independence Day 2026: नोएडा स्थित भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सीएमडी उपेंद्र राय ने इंसान की संवेदनशीलता को मापने का एक अनोखा और व्यावहारिक फॉर्मूला प्रस्तुत किया. उन्होंने इंसानी व्यवहार को 4 हिस्सों में विभाजित करते हुए समझाया कि किस तरह के लोग पृथ्वी पर जीवित माने जाते हैं और कौन मात्र बोझ हैं.

सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि किसी इंसान के मूल्यांकन की शुरुआत प्रकृति से उसके जुड़ाव से होनी चाहिए. जो व्यक्ति अपने आसपास के मूक पशु-पक्षियों, गिरते पत्तों और बारिश की बूंदों के प्रति संवेदनशील नहीं है, वह भीतर से पत्थर के समान है.

ये भी पढ़ें: कुत्ते से ज्ञान और सिकंदर का पछतावा: स्वतंत्रता दिवस पर CMD उपेंद्र राय ने बताया जीवन में सादगी का असली महत्व

पहला 25 नंबर (प्रकृति और बेजुबानों से रिश्ता): बंद कमरे में भी बारिश की आहट पहचान लेना, मौसम के बदलने और पतझड़ पर नजर होना तथा सड़क के आवारा कुत्ते के न दिखने पर चिंतित हो जाना ही सच्चे जीवन की पहचान है.

दूसरा 25 नंबर (दर्द की बराबरी और मदद): जो व्यक्ति दूसरों की तकलीफ को अपनी तकलीफ के बराबर समझता है और 10 रुपये की मदद करने में भी संकोच नहीं करता, वही संवेदनशील है.

रहीम और तुलसी का प्रसंग: उन्होंने दान देते समय विनम्रता का महत्व समझाते हुए रहीम दास के दोहे का उल्लेख किया कि देने वाला कोई और है, इसलिए हमारी नजरें हमेशा नीची रहनी चाहिए.

समय और हौसले का दान: सीएमडी उपेंद्र राय ने जोर देकर कहा कि मदद सिर्फ पैसे से नहीं होती, बल्कि किसी को समय देना, ढांढस बंधाना और डिमोटिवेटेड व्यक्ति को प्रेरित करना सबसे बड़ा सहारा है.

ये भी पढ़ें: ‘सवाल न पूछने की आदत ही गुलामी’, स्वतंत्रता दिवस पर CMD उपेंद्र राय ने बताया आर्थिक गुलामी से बचने का उपाय

मानवता पद और प्रतिष्ठा से परे

सीएमडी उपेंद्र राय ने बताया कि पद और प्रतिष्ठा से परे, प्रकृति प्रेम और दूसरों के आंसुओं को पोंछने की क्षमता ही इंसान को मानवता के सर्वोच्च स्तर पर स्थापित करती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read