Bharat Express DD Free Dish

भारत एक्सप्रेस में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, CMD उपेंद्र राय ने फहराया तिरंगा, बोले- ये देश ईमानदार लोगों का है

Independence Day 2026: देशभर के साथ भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस का समारोह मनाया जा रहा है.

Independence Day 2026 Bharat Express

9  Independence Day 2026: भारत आज शनिवार, 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे होने के साथ अपनी आजादी की 80वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के साथ मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर देशभर में तिरंगा शान से लहरा रहा है और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया जा रहा है. आजादी के इस राष्ट्रीय पर्व की धूम नोएडा स्थित भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के परिसर में भी देखने को मिला, जहां विशेष स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया.

इस खास अवसर पर भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेंद्र राय ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी का जश्न मनाया. समारोह में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के सम्मान की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. यह दिन न सिर्फ हमारे लिए गौरव का अवसर है, बल्कि उन अनगिनत वीरों के त्याग और संघर्ष को नमन करने का भी दिन है, जिनके बलिदान से भारत ने स्वतंत्रता हासिल की.

‘भारत एक्सप्रेस के पूरे परिवार को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं’

CMD उपेंद्र राय ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, “भारत एक्सप्रेस के पूरे परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. बहुत दिनों बाद आप सभी से मुलाकात हुई. आप सबके बीच आकर बेहद खुशी हुई. देशभक्ति और उत्साह से भरे इस पावन अवसर पर आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं.”

CMD उपेंद्र राय- हम गुलाम क्यों हुए और हम आजाद क्यों हुए?

आज हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुए 79 वर्ष हो गए हैं. आज रास्ते में आते हुए मैं सोच रहा था कि आज ऐसी कौन-सी मौलिक बात करनी चाहिए, जिस पर हम सब विचार कर सकें. हम गुलाम क्यों हुए और हम आजाद क्यों हुए?

CMD उपेंद्र राय: षड्यंत्र की एक गहरी चादर बिछी है

CMD उपेंद्र राय ने आगे कहा, “चेतना तो हमेशा से स्वतंत्र रही है. वह कभी गुलाम नहीं होती. लेकिन चेतना के साथ-साथ हमारा जो मन होता है, वह हमारी चेतना का सारथी बनकर उसे दिशा देता है और जीवन के रास्ते पर उसे नेविगेट करता है. और कई बार यही मन हमें गलत दिशा में ले जाता है. जब हम गलत दिशा में आगे बढ़ते हैं, तो कहीं न कहीं हमारा गहरा नुकसान होता है. कई बार हमारे सामने पहले से ही षड्यंत्र की एक गहरी चादर बिछी होती है, जो हमारा इंतजार कर रही होती है. उसमें हमें लपेटकर एक किनारे कर दिया जाता है.”

CMD उपेंद्र राय: दुनिया ईमानदार लोगों ने बनाई है

CMD उपेंद्र राय ने आगे कहा, “कल रात मैं एक मूवी देख रहा था. उसमें चंद्रशेखर जी प्रधानमंत्री थे, एस. वेंकटरमण जी गवर्नर थे और सी. रंगराजन उनके डिप्टी थे. हम जितना जानते हैं, जरूरी नहीं कि वही पूरी सच्चाई हो. अक्सर जो हमें बताया जाता है, वह पूरी सच्चाई नहीं होती. बुद्धिमान लोग कहते हैं कि जब आपको कोई बात बताई जाए, तो यह समझ लेना चाहिए कि किसी ने पहले ही आपको आंक लिया है कि आपको कितना बताया जाना चाहिए. वह आपको उतना ही बताता है, जितना वह चाहता है कि आप जानें. फिर उसी के हिसाब से वह आपकी प्रतिक्रिया भी ले लेता है.

ऐसे लोगों को मैं बहुत होशियार नहीं मानता, लेकिन जो लोग बहुत जल्दी अपनी प्रतिक्रिया दे देते हैं, उन्हें मैं जरूर भोला मानता हूं. यह दुनिया सिर्फ होशियार लोगों ने नहीं बनाई है, यह दुनिया ईमानदार लोगों ने भी बनाई है. इसलिए मुझे लोगों की ईमानदारी पर भरोसा जरूर रहता है. और जैसे चेतना रथी है, तो मन उसका सारथी है. इसलिए मन के भटकाव की गुंजाइश हमेशा बनी रहती है.”

स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी CMD उपेंद्र राय की अन्य खबरें

‘भारत एक्सप्रेस’ में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम: CMD उपेंद्र राय ने बताया कैसा होना चाहिए सच्चा इंसान

स्वतंत्रता दिवस पर CMD उपेंद्र राय का कड़ा संदेश: दिमाग को कचरा मत बनने दीजिए, नकारात्मकता से बचें

स्वतंत्रता दिवस पर इंसानियत का पाठ: CMD उपेंद्र राय ने बताया संवेदनशीलता का ‘100 नंबर का फॉर्मूला’

भगवान कृष्ण ने ‘धन के दान’ को क्यों बताया सबसे निकृष्ट? स्वतंत्रता दिवस पर CMD उपेंद्र राय बताया गीता का ज्ञान

‘सवाल न पूछने की आदत ही गुलामी’, स्वतंत्रता दिवस पर CMD उपेंद्र राय ने बताया आर्थिक गुलामी से बचने का उपाय

कुत्ते से ज्ञान और सिकंदर का पछतावा: स्वतंत्रता दिवस पर CMD उपेंद्र राय ने बताया जीवन में सादगी का असली महत्व

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read