Independence Day 2026: ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया. सीएमडी उपेंद्र राय ने विधिवत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी. इस अवसर पर संस्थान के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय, प्रो. डॉ. रचना और सभी वरिष्ठ सहयोगी मौजूद रहे. अपने संबोधन में सीएमडी उपेंद्र राय ने कार्यस्थल पर नकारात्मकता फैलाने वाले लोगों पर तीखा प्रहार किया और सहकर्मियों को ‘निंदा रस’ के जहरीले प्रभाव से सावधान रहने की नसीहत दी.
उन्होंने कहा कि जैसे कोई आपके घर में कचरा फेंके तो आप तुरंत रोकते हैं, ठीक वैसे ही अपने दिमाग की सुरक्षा भी जरूरी है. आज सबसे बड़ा संकट यह है कि अगल-बगल बैठने वाले लोग आपके दिमाग में मानसिक कचरा और दूसरों की बुराई डालते हैं और लोग इसका स्वागत करते हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यह आदत एक प्रतिबंधित ड्रग की तरह है, जो धीरे-धीरे व्यक्ति को कमजोर बना देती है.
ये भी पढ़ें: कुत्ते से ज्ञान और सिकंदर का पछतावा: स्वतंत्रता दिवस पर CMD उपेंद्र राय ने बताया जीवन में सादगी का असली महत्व
सांप और बिल का रूपक: सीएमडी ने कहा कि नकारात्मक लोग जहरीले सांप की तरह होते हैं, जो खुले में नहीं बल्कि बिलों में छिपकर रहते हैं और मौका मिलते ही डस लेते हैं.
मजबूत कान, तेज दृष्टि: उन्होंने सलाह दी कि अपने कानों को मजबूत रखें ताकि दिमाग शांत रहे. जब दिमाग स्थिर होगा, तभी सही निर्णय लेने और दूरगामी अनुमान लगाने की क्षमता बढ़ेगी.
संस्थान के प्रति निष्ठा: उन्होंने सहारा श्री की सीख साझा करते हुए कहा कि जन्म देने वाली माँ और आजीविका देने वाली संस्था से कभी गद्दारी नहीं करनी चाहिए.
ये भी पढ़ें: ‘सवाल न पूछने की आदत ही गुलामी’, स्वतंत्रता दिवस पर CMD उपेंद्र राय ने बताया आर्थिक गुलामी से बचने का उपाय
नकारात्मकता और चुगलखोरी से दूरी
सीएमडी उपेंद्र राय ने स्पष्ट किया कि नकारात्मकता और चुगलखोरी से दूर रहकर ही कोई व्यक्ति अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में वास्तविक प्रगति कर सकता है. अपने मस्तिष्क को व्यर्थ की बुराई से मुक्त रखना ही सच्ची मानसिक स्वतंत्रता है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


