Bharat Express DD Free Dish

79वां या 80वां…; क्या आपके मन में भी है कन्फ्यूजन? स्वतंत्रता दिवस की गलत गिनती में फंसे 99% लोग

Independence Day 2026 India: 15 अगस्त 2026 को भारत अपना 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है? जानिए इस दुविधा का सही जवाब और तिरंगे, राष्ट्रगान व आज़ादी से जुड़े कुछ बेहद दिलचस्प और अनसुने फैक्ट्स

79th or 80th Independence Day 15 August 2026

Independence Day 2026 India: 15 अगस्त 1947, इतिहास के पन्नों में दर्ज वो सुनहरा दिन, जब भारत ने ब्रिटिश हुकूमत की बेड़ियों को तोड़कर खुली हवा में सांस ली थी. हर साल की तरह इस साल भी 15 अगस्त को पूरे देश में देशभक्ति का जज्बा उफान पर होगा. प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे. लेकिन, साल 2026 के स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों के मन में एक बड़ा कन्फ्यूजन पैदा हो गया है. सोशल मीडिया से लेकर आम चर्चाओं में लोग पूछ रहे हैं कि इस साल हम 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं या 80वां? आइए आपका ये कन्फ्यूजन हमेशा के लिए दूर करते हैं.

79 साल की आजादी या 80वां जश्न? (79th or 80th Independence Day)

दरअसल, इस पूरी दुविधा का कारण लोगों के ‘गिनती करने का तरीका’ है. लोग दो अलग-अलग तरह से गिनती कर रहे हैं.

आजादी के साल (Anniversary): अगर हम यह गिनते हैं कि भारत को आजाद हुए कितने साल पूरे हो गए, तो फॉर्मूला होगा (2026 – 1947 = 79 साल). यानी, भारत 15 अगस्त 2026 को अपनी आजादी के 79 साल पूरे कर लेगा. यह हमारी आजादी की 79वीं वर्षगांठ (79th Anniversary) है.

कुल स्वतंत्रता दिवस (Independence Day Count): जब हम यह गिनते हैं कि हम अब तक कुल कितने स्वतंत्रता दिवस मना चुके हैं, तो हम 1947 को पहला मानते हैं तो फॉर्मूला होगा (2026 – 1947 + 1 = 80). यानी भारत अपनी आजादी के 79 साल पूरे कर रहा है, लेकिन जश्न के तौर पर यह हमारा 80वां स्वतंत्रता दिवस (80th Independence Day) है.

ये भी पढ़ें: लाल किले से पहली बार गूंजेगा ‘वंदे मातरम’: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रचेगा नया इतिहास, जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

तिरंगे और राष्ट्रगान से जुड़े रोचक फैक्ट्स (Independence Day confusion)

स्वतंत्रता दिवस के इस जश्न के बीच आपको कुछ बेहद दिलचस्प बातें भी जाननी चाहिए. क्या आप जानते हैं कि भारत का तिरंगा झंडा हर जगह नहीं बनता? देश में आधिकारिक तौर पर झंडा बनाने और सप्लाई करने का अधिकार सिर्फ कर्नाटक खादी ग्रामोद्योग संयुक्त संघ (KKGSS) के पास है. वहीं, झंडा फहराने के बाद जो राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ गाया जाता है, उसे रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 1911 में ही लिख दिया था, लेकिन इसे 1950 में राष्ट्रगान का आधिकारिक दर्जा मिला. वंदे मातरम को राष्ट्रगीत का दर्जा प्राप्त है. तो अब जब कन्फ्यूजन दूर हो गया है, तो पूरे जोश के साथ मनाइए अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस.

79th or 80th Independence Day in 2026, Is India celebrating 79th or 80th Independence Day?, Why is 15 August 2026 called 80th Independence Day?, India completes 79 years of independence in 2026, PM Modi Red Fort flag hoisting 15 August 2026, Independence Day 2026 celebration at Red Fort, 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस 2026, सही जवाब क्या है?, 15 अगस्त 2026 को भारत कौन सा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा?, 1947 से 2026 तक आजादी के कितने साल पूरे हुए?, 2026 में 80वां स्वतंत्रता दिवस क्यों कहा जा रहा है?, 79 साल, आजादी और 80वां स्वतंत्रता दिवस कैसे?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read