Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Twitter-Meta के बाद अब Amazon करेगा छंटनी, 18 हजार से ज्यादा लोगों की जाएगी नौकरी

Twitter-Meta के बाद अब Amazon करेगा छंटनी, 18 हजार से ज्यादा लोगों की जाएगी नौकरी – माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter और Meta जैसी बड़ी कंपनियों के बाद अब ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भी हजारों कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रही है. हाल ही में सामने आई वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि अमेजन में अब सबसे बड़ी छंटनी देखने को मिल सकती है, कंपनी 18 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में है. ये आंकड़ा पिछली बार सामने आए आंकड़े से काफी ज्यादा है, याद दिला दें कि कुछ समय पहलेन्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया था कंपनी 10 हजार कर्मचारियों को बर्खास्त कर सकती है. लेकिन इस बार सामने आया ये आंकड़ा काफी चौंका देने वाला है, 18 हजार की कर्मचारियों की नौकरी जाने का मतलब है कि कंपनी 70 प्रतिशत जॉब्स कट करने की प्लानिंग कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital