Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Amroha News: बाइक सवार बदमाश ने मारी खुद को गोली, आखिर क्यों करना पड़ा ऐसा?

Amroha News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) से बड़ी खबर सामने आई है. जहां बाइक सवार बदमाश ने खुद को गोली मार ली. इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मामला खेड़ा अपरोला का है. आइए बताते हैं पूरा मामला.

तमंचा निकालते वक्त चली गोली
आपको बता दें कि अमरोहा में तमंचा निकालते वक्त अचानक गोली चल गई. बदमाश खुद ही अपनी गोली लगने से घायल हो गया. खास बात ये है कि गोली चलने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

सादात क्षेत्र का मामला
बता दें कि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. भीड़ इकट्ठा होता देख बदमाश मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. ये पूरा मामला थाना नौगावा सादात क्षेत्र के खेड़ा अपरोला का है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital