Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

असमः CM हिमंत की मां को ले जा रहा वाहन हादसे का शिकार, राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर हुआ हादसा

असमः CM हिमंत की मां को ले जा रहा वाहन हादसे का शिकार – असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की मां को ले जा रहा एक वाहन मंगलवार को मोरीगांव जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर मामूली दुर्घटना का शिकार हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. हादसे में हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है. मोरीगांव के जिला परिवहन अधिकारी बपन कालिता ने पीटीआई-भाषा को बताया, “सरमा की मां मृणालिनी देवी और भाई दिगंत विश्व शर्मा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुवाहाटी से कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू जा रहे थे, तभी सिलसंग इलाके में तेज रफ्तार से जा रही एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital