Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

औरंगाबाद में लोन रिकवरी की आड़ में लोगों को ठगने वाले कॉल सेंटर का भांडाफोड़

देश में एक ऐसे कॉल सेंटर का भांडाफोड़ किया गया है जो, लोन रिकवरी की आड़ में आमजन को ठग रहा था. यह पर्दाफाश उत्तराखंड और महाराष्ट्र पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में संभव हो सका है. यह अड्डा औरंगाबाद जनपद में चलाया जा रहा था. ठगी के इस अंतरराज्यीय अड्डे से 15 सौ मोबाइल सिम कार्ड और 2 सिम बॉक्स भी जब्त किए गए हैं. इस बारे में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन उत्तराखंड को लंबे समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं. ठगी का यह काला कारोबार भारत के विभिन्न कोनों में ‘लोन एप’ के माध्यम से एक संगठित गिरोह द्वारा किया जा रहा था.

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital