Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कर्नाटक से कॉलेज के एक छात्र को लड़कियों के अर्ध-नग्न वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

कर्नाटक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के प्राइवेट कॉलेज के एक छात्र को लड़कियों के अर्ध-नग्न वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि छात्र पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर हॉस्टल की छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए वॉशरूम में एक हिडन कैमरा लगाया था. साथ ही उसने 1200 से अधिक अर्ध-नग्न वीडियो और लड़कियों की तस्वीरें रिकॉर्ड कीं. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम शुभम एम आजाद है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital