Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi: सत्येंद्र जैन की स्वजन से मुलाकात पर 15 दिनों तक लग सकती है रोक

Edited by Nitish Pandey

मनी लांड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में जल्द दायर होगी अर्जी। सत्येंद्र जैन की स्वजन से होने वाली मुलाकात पर 15 दिन के लिए लग सकती है रोक। यह अर्जी तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से दायर की जायेगी। तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक सत्येंद्र जैन और स्वजनों के बीच होने वाली मुलाकात के दौरान जेल मैन्युअल का उल्लंघन की बात सामने आ रही है। ज्ञात हो कि प्रसारित वीडियो में यह साफ दिखाई दे रहा था कि जैन की सेल में कुर्सी, टेबल, दरी की सुविधा दी गई थी। साथ ही जैन की सेल की सफाई भी अन्य कैदी करते नजर आए थे। उपराज्यपाल द्वारा गठित उच्चाधिकार समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest