Bharat Express DD Free Dish

Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे की मजबूती के साथ 81.63 पर पहुंचा

Edited by Nitish Pandey

विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत हुई, जिसके चलते अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 81.63 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़े और फेडरल रिजर्व के आक्रामक रवैये में नरमी के संकेत के बाद अंतरराष्ट्रीय कारोबार में डॉलर कमजोर हो गया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read