Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lucknow Bank Robbery: पुलिस ने बैंक लूटकांड के दो आरोपियों को किया ढेर, 24 घंटे में बदमाशों के साथ तीन मुठभेड़

लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकरों से लाखों के आभूषण और कीमती सामान चुराने वाले गिरोह के दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई.

Lucknow Bank Robbery

बैंक लूटकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर.

लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकरों से लाखों के आभूषण और कीमती सामान चुराने वाले गिरोह के दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई. यह मुठभेड़ सोमवार रात किसान पथ पर हुई, जिसमें 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सोबिंद कुमार (29) को गोली लगी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी फरार हो गया. यह मुठभेड़ लखनऊ पुलिस की 24 घंटे में गिरोह के खिलाफ दूसरी कार्रवाई थी.

दूसरा आरोपी भी मुठभेड़ में ढेर

वहीं दूसरे बदमाश और 25 हजार के इनामी सन्नी दयाल को भी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. ये मुठभेड़ सोमवार की देर रात गाजीपुर में यूपी-बिहार बॉर्डर पर हुई है.

तीन आरोपियों को किया था अरेस्ट

इससे पहले, पुलिस ने दिन में ही चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की चोरी के मामले में बिहार के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. ये आरोपी अरविंद कुमार, बलराम कुमार और कैलाश बिंद थे, जो कार में सवार होकर भागने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस के जवाबी हमले में अरविंद कुमार घायल हो गया, जबकि अन्य दो आरोपी पकड़े गए. पुलिस ने उनके पास से 3 लाख रुपये नकद, कीमती आभूषण और एक अवैध पिस्तौल बरामद की थी.

मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर

सोबिंद कुमार और एक अन्य आरोपी के साथ रात को हुई मुठभेड़ में एक आरोपी भागने में सफल रहा. अब तक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मिथुन कुमार, सनी दयाल और विपिन कुमार वर्मा अभी भी फरार हैं. उनकी तलाश के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें तलाशी लगी हुई हैं.

यह भी पढ़ें- बड़ी खबर! खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकियों को यूपी और पंजाब पुलिस ने किया ढेर, दो AK-47 बरामद

गिरोह के सदस्य बिहार के रहने वाले थे, लेकिन विपिन कुमार वर्मा लखनऊ का था, जिसने बैंक की रेकी की थी और गिरोह के लिए लखनऊ में रहने और खाने की व्यवस्था की थी. इस गिरोह ने 23 दिसंबर को बैंक की दीवार में छेद कर 42 लॉकरों से कीमती सामान चुराया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest