Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

FDA का नवी मुंबई के कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 30 करोड़ रुपये के ड्राई फ्रूट्स जब्त

फूड ऐंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ( एफडीए ) ने नवी मुंबई के कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर करीब 30 करोड़ रुपये के ड्राई फ्रूट्स व सिरप जब्त किए हैं । विदेश से आयातित ये ड्राई फ्रूट्स सड़े और कीड़े लगे पाए गए हैं । एफडीए अधिकारियों ने बताया कि रिटेलर्स इन चीजों पर अपने तरीके से एक्सपायरी और मैन्युफैक्चरिंग डेट डालकर बेचते हैं केंद्र सरकार के स्थायी आदेशों के अनुसार आयातित खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एफडीए ने विशेष अभियान शुरू किया है । इसके तहत , नवी मुंबई के टीटीसी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सावला फूड्स ऐंड कोल्ड स्टोरेज पर छापेमारी की गई । यहां विभिन्न देशों से खाद्य पदार्थ मंगाकर स्टोर किया जाता है ।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital