Bharat Express DD Free Dish

इराक की राजधानी बगदाद में व्यवसायिक इमारत में लगी आग, 28 लोग घायल

इराक की राजधानी बगदाद में एक वाणिज्यिक इमारत में आग लग जाने के बाद ढह गई, जिसके कारण देश के असैन्य सुरक्षा निदेशालय के प्रमुख समेत 28 लोग घायल हो गए. आधिकारिक इराकी न्यूज एजेंसी ने बताया कि असैन्य सुरक्षा निदेशक मेजर जनरल काधिम बोहान और कुछ दमकलकर्मी घायलों में शामिल हैं. हादसे में किसी की मौत होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है. आग लगने के कारण के बारे में भी तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read