Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मुंबई: छत्रपति शिवाजी की भूमिका में नजर आएंगे बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय, फिल्म का नाम वेडात मराठे वीर दौड़ले सात

मुंबई: छत्रपति शिवाजी की भूमिका में नजर आएंगे अक्षय – बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली मराठी फिल्म को लेकर चर्चाओं में है. अक्षय इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे. इस मराठी फिल्म का नाम वेडात मराठे वीर दौड़ले सात है. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसके बारे में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है. फिल्म में अक्षय बेहद शानदार और सीरियस रोल में दिख रहे हैं. फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है. जिसमें अक्षय पूरे शिवाजी के गेटअप में चलते हुए आ रहे हैं और पीछे जय भवानी, जय शिवाजी! के जयकारे लग रहे हैं. अक्षय का ये लुक काफी आकर्षक लग रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital