Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Madhya Pradesh: सौरभ शर्मा मामले में ED की हुई एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज, DRI भी जांच में जुटी

भोपाल के मिंडोरा इलाके में एक लावारिस कार में बड़ी मात्रा में नकद और कीमती सामान मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया था.

Saurabh Sharma

भारी मात्रा में कैश और सोना बरामद हुआ था.

मध्य प्रदेश के भोपाल में सोना और नकदी जब्त करने के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हो गई है. ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही, मिले सोने को लेकर डायरेक्टोरेट ऑफ़ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) भी जांच में जुटी हुई है.

PMLA के तहत मामला दर्ज

बता दें कि ईडी ने सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौड़ के खिलाफ पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया है. लोकायुक्त ने छापे के दौरान 52 किलो सोने के बिस्कुट, 10 करोड़ नकदी और चांदी एक कार से बरामद की थी, यह कार एक जंगल में खड़ी पाई गई थी. जांच एजेंसियां आरोपी सौरभ शर्मा और उनके परिवार से पूछताछ की तैयारी कर रही हैं. अभी फिलहाल सौरभ शर्मा दुबई में हैं.

कार से बरामद हुआ था सोना और कैश

गौरतलब है कि भोपाल के मिंडोरा इलाके में एक लावारिस कार में बड़ी मात्रा में नकद और कीमती सामान मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया था. इनकम टैक्स और पुलिस की टीम ने जब कार की जांच की तो उसमें करीब 52 किलो सोना, ढाई सौ किलो चांदी और 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई थी. बताया जा रहा है कि ये गाड़ी ग्वालियर में रजिस्टर्ड थी और इसे चेतन सिंह गौड़ के नाम पर रजिस्टर किया गया था.

यह भी पढ़ें- लैंड फॉर जॉब घोटाले पर सीबीआई और ईडी के मामलों की सुनवाई 16 और 17 जनवरी को

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital