Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 6 अरेस्ट

मुंबई क्राइम ब्रांच ने किया फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 6 अरेस्ट – मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 11 ने गोरेगांव के डीएलएच स्थित एक कार्यालय पर छापा मारा, एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और 6 लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपी कमोडिटी ट्रेडिंग के विशेषज्ञ बनकर लोगों को आमंत्रित करते थे और लोगों को अपने खातों में 200 डॉलर जमा करने का लालच देते थे. पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि आरोपी अब तक 2500 लोगों से ठगी कर 4 करोड़ रुपए ठग चुके हैं. पुलिस ने छापेमारी में 6 लैपटॉप व अन्य सामग्री बरामद की. पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital