Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुस्लिमों की लिस्ट में भारतीय इस्लामिक गुरु का नाम शामिल, 500 लोगों में बनाई जगह

दिल्ली: दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुस्लिमों की लिस्ट में भारतीय इस्लामिक गुरु महमूद मदनी का नाम भी शामिल, 500 लोगों में बनाई जगह – दुनिया में 500 सबसे ज्यादा प्रभावशाली मुस्लिम हस्तियों की लिस्ट जारी की गई है. इसमें भारतीय इस्लामिक गुरु का नाम भी शामिल है. यह और कोई नहीं, बल्कि जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी हैं जोकि दुनिया की सबसे प्रभावशाली मुस्लिम शख्सियतों में शामिल हो गए हैं. यह लिस्ट जॉर्डन के एनजीओ ‘द रॉयल ऑल अल बैत इंस्टीट्यूट फॉर इस्लामिक थॉट’ (RABIIT) की तरफ से पब्लिश की गई है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सऊदी अरब के बादशाह सलमान बिन अब्दुल-अजीज अल-सऊद का है और दूसरे स्थान पर सऊदी अरब के कट्टर विरोधी ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को जगह मिली है. सूची में तीसरा स्थान कतर के शासक शेख तमीम बिन हमाद अल थानी को मिला है और चौथे नंबर पर तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने कब्जा किया है. बड़ी बात यह है कि इस लिस्ट में तालिबान, हिजबुल्लाह जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों को भी जगह दी गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital