Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उत्तर कोरिया ने UN महासचिव गुतारेस को बताया ‘अमेरिका की कठपुतली’

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री चो सोन ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस को “अमेरिका की कठपुतली” बताया है. दरअसल गुतारेस ने उत्तर कोरिया के हालिया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की निंदा की थी. उत्तर कोरिया ने हाल ही में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का परीक्षण किया था. नॉर्थ कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन ने कहा था कि ICBM के परीक्षण से इस बात की पुष्टि हुई है कि उनके देश के पास बाहरी खतरों से निपटने के लिए एक और विश्वसनीय तथा अधिकतम क्षमता वाला एक अस्त्र है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया के ICBM लॉन्च की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि उत्तर कोरिया किसी भी तरह की उकसावे वाली कार्रवाई को तुरंत रोके. अमेरिका और अन्य देशों ने भी ICBM परीक्षण की आलोचना की थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital