Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आरे कॉलोनी मामला: एसजी तुषार मेहता ने कोर्ट में कहा- हम पहले ही 22000 करोड़ रुपए का निवेश कर चुके

Edited by Nitish Pandey

आरे फॉरेस्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट में एसजी तुषार मेहता ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार याचिका में शंटिंग साइट के लिए 84 पेड़ काटने की कोर्ट से अनुमति मांग रही है. मेहता ने आरे के प्रोजेक्ट को दिखाते हुए एक नक्शा पेश किया. एसजी मेहता ने कहा कि परियोजना की मूल कुल लागत 23000 करोड़ थी. हम पहले ही 22000 करोड़ रुपए का निवेश कर चुके हैं. मुकदमेबाजी की वजह से हुई देरी के चलते लागत बढ़कर 37000 करोड़ हो गई है. कार्बन उत्सर्जन कम होने पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा. मेट्रो ट्रैक होने पर वाहनों का आवागमन कम हो जाएगा. हम इसके होने या न होने के तुलनात्मक लाभ देखेंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital