Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूपी: सुल्तानपुर जिले में छत की ढलाई के दौरान उसका एक हिस्सा ढह जाने से एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के पारस पट्टी गांव में छत की ढलाई के दौरान उसका एक हिस्सा ढह जाने से एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पारस पट्टी गांव में शुक्रवार शाम श्याम कुमार के घर के छत की ढलाई चल रही थी, उसी समय अचानक छत का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मजदूर दयाराम (45) और राम आसरे (30) मलबे में दब गए, जबकि अन्य मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई. अधिकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोतिगरपुर लाकर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने दयाराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि राम आसरे का इलाज हो रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital