Bharat Express DD Free Dish

उत्तर प्रदेश: SP नेता अनुराग भदौरिया के घर कुर्की का नोटिस, सीएम और उनके गुरु पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

उत्तर प्रदेश: SP नेता अनुराग भदौरिया के घर कुर्की का नोटिस – लखनऊ में सपा नेता अनुराग भदौरिया के घर पर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है. हजरतगंज पुलिस ने कल देर शाम नोटिस चस्पा किया है. इंदिरा नगर ए ब्लॉक स्थित घर और चिनहट के फॉर्म हाउस पर कुर्की की नोटिस लगाई गई है. नोटिस में कहा गया है कि हाजिर नहीं होने पर संपत्ति कुर्क की जाएगी. बीते 11 नवंबर को टीवी न्यूज चैनल में डिबेट के दौरान भदौरिया पर मुख्यमंत्री और उनके गुरु पर अभद्र टिप्पणी का आरोप है. बीजेपी प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने अनुराग भदौरिया के खिलाफ हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read