Bharat Express DD Free Dish

वाशिंगटन: चीन में कोरोना के हालात से अमेरिका चिंतित

वाशिंगटन: चीन में कोरोना के हालात से अमेरिका चिंतित – अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि चीन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अपनाए जा रहे तौर तरीकों से अमेरिका चिंतित है. राष्ट्रपति से पत्रकारों ने प्रश्न किया कि क्या वह चीन में संक्रमण के हालात से चिंतित हैं, तो उन्होंने कहा- हां. चीन में कोविड महामारी के मामलों में हो रही तेज वृद्धि को देखते हुए अमेरिका और भारत सहित कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों पर पाबंदियां लगाई हैं. बाइडेन ने कहा, “अगर आप चीन से आ रहे हैं, तो आपकी जांच होनी चाहिए. चीन नहीं कर रहा… मुझे पता है कि वे बेहद संवेदनशील है… हम सलाह देते हैं पर वे स्पष्टवादी कतई नहीं है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read