Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

असम को बड़ी सौगात: गृह मंत्री अमित शाह ने दी सिलचर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की बधाई

गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि पूर्वोत्तर के दूरस्थ क्षेत्रों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं. सिलचर एयरपोर्ट से व्यापार, पर्यटन और आम लोगों की आवाजाही आसान होगी.

Amit Shah Arunachal Pradesh Development Projects
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने असम के भाइयों-बहनों को बधाई देते हुए कहा कि केंद्रीय कैबिनेट ने सिलचर के डोलू में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी दे दी है. यह 2,014 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजना है.

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि यह एयरपोर्ट सिलचर की हवाई कनेक्टिविटी और परिवहन क्षमता को मजबूत करेगा. बराक घाटी की बढ़ती रणनीतिक और आर्थिक महत्वता के अनुरूप यह परियोजना मोदी सरकार के नेतृत्व में आगे बढ़ाई जा रही है. असम जैसे पूर्वोत्तर राज्य के विकास के लिए बेहतर एयर कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है और यह कदम उसी दिशा में एक मजबूत प्रयास है.

गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि पूर्वोत्तर के दूरस्थ क्षेत्रों तक आधुनिक सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं. सिलचर एयरपोर्ट से व्यापार, पर्यटन और आम लोगों की आवाजाही आसान होगी. इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी.

अमित शाह ने हमेशा पूर्वोत्तर के समग्र विकास पर जोर दिया है. उनका यह बधाई संदेश असमवासियों में उत्साह बढ़ाने वाला है. मोदी सरकार और अमित शाह के नेतृत्व में देश के हर कोने को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है. सिलचर का यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट असम के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा.

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की नई योजना की सराहना



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest