Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गुजरात में कांग्रेस का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन

गुजरात में कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर आगे चल रही है. अगर रुझान नतीजों में बदले तो यह अब तक का कांग्रेस का सबसे बुरा प्रदर्शन होगा. गुजरात में 1960 से विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. इससे पहले कांग्रेस का सबसे बुरा प्रदर्शन 1990 में था. तब पार्टी सिर्फ 33 सीटें जीतने में सफल हुई थी. इसके बाद 2002 में कांग्रेस की 50, जबकि 2007 में 59 सीटें आई थीं. पिछले चुनाव यानी 2017 में कांग्रेस अपना प्रदर्शन सुधारने में सफल हुई थी और बीजेपी को कड़ी टक्कर दी थी. तब कांग्रेस ने 77 सीटें जीती थीं. कांग्रेस ने गुजरात में 1985 में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था. तब पार्टी को 149 सीटें मिली थीं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital